पटना में पहली बार Dhaba Estd 1986 Delhi की एंट्री, बिहार लेकर आया 40 वर्षों का प्रतिष्ठित उत्तर भारतीय स्वाद

पटना : भारत के प्रसिद्ध उत्तर भारतीय डाइनिंग ब्रांड Dhaba Estd 1986 Delhi ने पटना में अपना पहला आउटलेट लॉन्च कर दिया है। उर्मिला अरुण आर्केड रेड वेलवेट होटल के सामने इनकम टैक्स गोलंबर किदवईपुरी स्थित यह नया रेस्टोरेंट ब्रांड के राष्ट्रीय विस्तार में एक महत्वपूर्ण कदम है। 1986 में नई दिल्ली में स्थापित Dhaba ने लगभग चार दशकों तक पारंपरिक पंजाबी एवं उत्तर भारतीय भोजन को अपने विशिष्ट देसी-रस्टिक आकर्षण और दमदार स्वादों के साथ प्रस्तुत किया है। आज ब्रांड देशभर के प्रमुख महानगरों और टियर-2 शहरों में मौजूद है। अब बिहार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए Dhaba Estd 1986 Delhi ने पटना को भी अपने सफर में शामिल कर लिया है।

Dhaba हमेशा से बेझिझक स्वादों, गर्मजोशी और अपनी अनोखी पहचान के लिए पहचाना जाता है – निदेशक राहुल खन्ना

लॉन्च के अवसर पर अज्योर हॉस्पिटैलिटी के सह-संस्थापक एवं निदेशक राहुल खन्ना ने कहा कि Dhaba हमेशा से बेझिझक स्वादों, गर्मजोशी और अपनी अनोखी पहचान के लिए पहचाना जाता है। पटना जहां के लोगों की संस्कृति और अच्छे खाने के प्रति प्रेम बेहद खास है। Dhaba लाने पर हमें बेहद खुशी है। यह लॉन्च हमारी विरासत को नए क्षेत्रों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

DHABA 1 22Scope News

Dhaba Estd 1986 Delhi – पटना आउटलेट में लगभग 60 सीटों का मॉडर्न डाइनिंग स्पेस है

पटना आउटलेट में लगभग 60 सीटों का मॉडर्न डाइनिंग स्पेस है, जिसे Dhaba की विकसित 2.0 पहचान के अनुरूप डिजाइन किया गया है। रेस्टोरेंट का इंटीरियर पारंपरिक हाईवे ढाबे के माहौल को एक समकालीन रूप में पेश करता है, जिसमें रंगीन ट्रक-आर्ट, आकर्षक सजावट और एक जीवंत, स्वागतपूर्ण वातावरण शामिल है जो परिवारों, युवाओं और ग्रुप डाइनिंग के लिए उपयुक्त है।

DHABA 3 22Scope News

मेन्यू में Dhaba की लोकप्रिय और सिग्नेचर डिशें उपलब्ध हैं

बटर चिकन, बल्टी मीट, अमृतसरी मच्छी, दाल ढाबा व पनीर टिक्का। साथ ही कई तंदूरी स्पेशलिटीज, ब्रेड्स और भरपूर ग्रेवी विकल्प। इसके अलावा आउटलेट में विशेष रूप से तैयार किए गए क्राफ्टेड मॉकटेल्स भी मिलते हैं, जो Dhaba के तेज और बोल्ड फ्लेवर को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट करते हैं। फ्रैंचाइज पार्टनर निकीता रानी ने कहा कि पटना में Dhaba का लॉन्च हमारे लिए गर्व और खुशी का क्षण है। यह आउटलेट बिहार में एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ब्रांड लेकर आया है और हम शहर को एक यादगार, स्वाद से भरपूर डाइनिंग अनुभव देने के लिए उत्सुक हैं।

DHABA 4 22Scope News

DHABA 2 22Scope News

यह भी पढ़े : 2 मासूम बच्चों की संदेहास्पद मौत, जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका, दोनों थे सगे भाई-बहन

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...