IND vs SA 1st T20: Hardik Pandya और Jasprit Bumrah ने किया कमाल, भारत ने दर्ज की 101 रनों से शानदार जीत

IND vs SA 1st T20: भारतीय टीम आज (9 दिसंबर) दक्षिण अफ्रीका के साथ अपना पहला टी20 मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेल रही है. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के तरफ से शुरुआत अच्छी नहीं रही. मगर समय के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने टीम और स्कोर कार्ड में बढ़ रही विकेट की गति पर लगाम लगाते हुए सम्मान जनक स्कोर दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के सामने खड़ा किया है. भारतीय टीम के तरफ से स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी Hardik Pandya ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. हार्दिक के अर्धशतक के बदौलत टीम का स्कोर 175 रन बन पाया. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम के तरफ से काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला. दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज पिच पर भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए. दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा करते हुए 74 रनों पर ही ढेर हो गए. वहीं Jasprit Bumrah ने इस मैच में 2 विकेट चटकाए. इसके साथ ही वह दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने सभी फॉर्मेट को मिलाकर 100 विकेट चटकाए हैं.

IND vs SA 1st T20: Hardik Pandya ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भरतिउया टीम के तरफ से स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 28 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 59 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 210.71 का था. जानकारी के लिए बता दें, हार्दिक पांड्या जब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आए, उस समय भारत ने 11.4 ओवर में 78 रन बनाकर चार विकेट गंवा दिए थे. उस दौरान भारत का रन रेट 6 से कुछ ही ऊपर था, ऐसे में टीम के लिए 150 रन तक पहुंच पाना भी मुश्किल लग रहा था. मगर टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक ने टीम का स्कोर 175 तक पहुंचा दिया.

Dhanbad News: IIT-ISM पहुंचे प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी, 100वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

IND vs SA 1st T20: Jasprit Bumrah ने लगाया विकेट का शतक

जसप्रीत बुमराह के लिए आज दिन बड़ा खास बन गया है. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटों का शतक लगाने वाले केवल दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. जसप्रीत बुमराह से पहले यह कारनामा भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह कर चुके हैं. अर्शदीप सिंह ने 107 विकेट लिए हैं. बुमराह ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में विकेटों का शतक पूरा करने के लिए 78 पारियां ली है.

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img