रामसर साईट्स की सूची में दर्ज हुआ कटिहार का गोगावील झील,नवंबर से फरवरी तक देशी से लकेर विदेशी प्रवासी पक्षी डालते हैं डेरा

रामसर साईट्स की सूची में दर्ज हुआ कटिहार का गोगावील झील, नवंबर से फरवरी तक देशी से लकेर विदेशी प्रवासी पक्षी डालते हैं डेरा

कटिहार : बिहार पर्यटन के लिए एक अच्छी खबर है,कटिहार के गोगावील झील को अब रामसर स्थल में मिली जगह, बिहार के छट्ठा और देश का 94वा अंतरराष्ट्रीय महत्व के वेटलैंड के रूप में कटिहार के मनिहारी स्थित गोगावील झील को रामसर साइट में शामिल किए जाने से अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन की नजरिया से एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, गंगा और महानंदा नदी के आंचल के लगभग 86.63 हेक्टर क्षेत्र में फैले इस क्षेत्र में अब भी लगभग 30 से अधिक विदेशी प्रजाति और 60 से अधिक भारत के अलग-अलग क्षेत्र की पक्षी नवंबर से फरवरी के महीने में देखने को मिल जाता है, हालांकि पहले इसकी संख्या और ज्यादा हुआ करता था।

वीडियो देखे :

गोगावील झील को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान

जिलाधिकारी ने कहा कि यह कटिहार के लिए उत्साहवर्धक खबर है और इस स्थल को अब आगे और विकसित किया जाएगा। वहीं कटिहार गोगा विल झील डेवलपमेंट से जुड़े समिति के फाउंडर मेंबर डॉ राज अमन सिंह कहते हैं कि अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कटिहार के गोगावील झील को पहचान मिल गया है। वो लोग लगातार इसके प्रयास में थे और पहले से ही ये पक्षी विहार अभ्यारण लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है अब रामसर साइट में इसकी जगह मिलने से इसकी पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुका है। यह कटिहार के साथ-साथ पूरे बिहार के पर्यटन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

ये भी पढ़े :    भागलपुर को मिली विकास की ट्रिपल सौगात : मरीन ड्राइव, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट व इनलैंड वाटर वे से बदलेगा शहर का भविष्य 

रतन कुमार की रिपोर्ट

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...