मधेपुरा में बुजुर्गों को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रम का शुभारंभ, गैस लीक से लगी आग में चार लाख से अधिक की सम्पत्ति स्वाहा, वाहन जांच में तीन हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार 

मधेपुरा में बुजुर्गों को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रम का शुभारंभ, गैस लीक से लगी आग में चार लाख से अधिक की सम्पत्ति स्वाहा, वाहन जांच में तीन हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार 

मधेपुरा : जिले में मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रम का शुभारंभ हुआ है। वहीं मामूली विवाद में दोस्त ही दोस्त का दुश्मन बन गया। जबकि गैसे लीक होने के कारण लगी से चार लाख की संपत्ति जल कर स्वाहा हो गया है। वहीं वाहन जांच में पुलिस को बड़ी सफळता हाथ लगी है और इस क्रम में  तीन हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया गाया है।

m6 22Scope News

50 बेड की क्षमता वाले आधुनिक आश्रम में फिलहाल 20 बेड की सुविधा

मधेपुरा नगर परिषद् के वार्ड संख्या सात में नगर परिषद के मुख्य पार्षद कविता कुमारी साहा और कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान आश्रम परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। नव निर्मित 50 बेड क्षमता वाले इस आधुनिक आश्रम में फिलहाल 20 बेड की सुविधा तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई है। पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरों से लैस है, जबकि जीविका दीदी के माध्यम से सुसज्जित किचन, पौष्टिक भोजन और साफ-सुथरे वातावरण की व्यवस्था की गई है। कमरे में हीटर, फ्रिज और वाशिंग मशीन जैसी आवश्यक सुविधाएँ बुजुर्गों को बेहतर और सम्मानजनक जीवन देने के उद्देश्य को दर्शाती हैं।

22Scope News

वृद्धजनों के लिये आशा की किरण, जिन्हें रोशनी देखभाल और सहारे की है जरूरत

कार्यक्रम के दौरान मुख्य पार्षद कविता कुमारी साहा ने कहा कि यह आश्रम उन वृद्धजनों के लिए नई रोशनी है जो देखभाल और सहारे की जरूरत महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि यहां रहने वाले हर बुजुर्ग को घर जैसा माहौल, सुरक्षा और स्नेह मिले। नगर परिषद उनकी स्वास्थ्य जांच से लेकर मनोरंजन और दैनिक आवश्यकताओं तक हर चीज पर विशेष ध्यान देगी।”

वीडियो देखे…..

नगर परिषद आश्रम के संचालन की करेगा निगरानी

वहीं कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने समाज में बुजुर्गों को सम्मान देने की परंपरा को सुदृढ़ करने पर बल देते हुए कहा कि नगर परिषद आश्रम के संचालन पर लगातार निगरानी रखेगी ताकि किसी प्रकार की कमी न रहे। सभी सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में भी निरंतर कदम उठाए जाएंगे।

गैस लीक से भीरखी में लगी आग

वहीं नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 भीरखी में गैस लीकेज से लगी आग लगने की खबर है। इस घटना में बेटी की शादी के लिए रखा चार लाख रुपए सहित अन्य समान राख में हुआ तब्दील।

fi 22Scope News

22Scope News

बेटी की शादी को रखा चार लाख जल कर खाक

पीड़ित मोo मुस्लिम ने बताया कि गैस लीकेज के कारण अचानक आग लग गया। जिसमें घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया वही अपनी बेटी के शादी के लिए रखे चार लाख रुपए व सारा सामान राख में तब्दील हो गया। देखते ही देखते चार घर जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों की मदद से और दमकल की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के दौरान मोहम्मद यूसुफ घायल हो गया है जिसका इलाज कराया जा रहा।

गश्ती अभियान में पुलिस में मिली बड़ी सफलता,तीन हथियारबंद गिरफ्तार

जिला पुलिस ने विशेष गश्ती अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन हथियारबंद युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय पटना एवं डीआईजी कोशी रेंज के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार, मादक पदार्थ एवं कांडों में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

m22 22Scope News

m76 22Scope News

जानकारी के अनुसार परसी नहर के समीप वाहन जांच की जा रही थी कि तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर भागने लगे। स्थिति संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को मौके पर ही धर दबोचा। तलाशी के दौरान दो युवकों के हाथ में देसी मास्केट और एक के कमर से जींस में खोसा हुआ देसी कट्टा बरामद हुआ। साथ ही छह जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। अवैध हथियार रखने के मामले में तीनों युवकों को गिरफ्तार कर अरार थाना कांड संख्या 86/25 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान राजा कुमार (तिलकोहरा, मुरलीगंज), मिलन यादव और प्रमोद यादव (दोनों कलौतहा, अरार) के रूप में हुई है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र अमरेन्द्र, सहायक उपनिरीक्षक धीरज कुमार, पीटीसी पारस कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

ये भी पढ़े :  लोस, विस के बाद EVM से होंगे पंचायत चुनाव, 6 मशीनों में डाले जाएंगे वोट

रमण कुमार की रिपोर्ट

 

 

Saffrn

Trending News

संजय सरावगी ने परिजनों को दिया भरोसा, कहा- अपराधियों की जल्द...

दरभंगा : बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह दरभंगा नगर के विधायक संजय सरावगी आज स्वर्गीय श्रवण राम के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान...

राजगीर मलमास मेला 17 मई से, 22 कुंडों में स्नान को...

पटना : पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन नालंदा ने 17 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले मलमास मेला की तैयारियां पूरी कर...

बालगृह से निकलकर बनेंगे होटल मैनेजर, बैंकिंग प्रोफेशनल और उद्यमी!

पटना : घर-परिवार से बिछड़ चुके बालगृहों के बच्चों और युवाओं को अब आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की जा रही...

‘बिहार में कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही ‘कृषि अवसंरचना कोष’...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'कृषि अवसंरचना कोष' (AIF) योजना की प्रगति की सराहना करते हुए कहा है...

दानापुर मंडल के कई स्टेशनों व ट्रेनों में एक साथ चला...

भोजपुर : पूर्व मध्य रेलवे का दानापुर मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img