Ramgarh News: हेसालौंग-होसीर के बीच दो हाइवा में टक्कर, एक की मौत! घंटो बाद पहुंची दमकल की गाड़ी

Ramgarh News: रामगढ़ जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र के नया मोड़ गिद्दी ‘सी’ मुख्य मार्ग के मध्य होसिर एवं हेसालौंग के बीच दो हाइवा में टक्कर हो गई. घटना तीखे मोड़ के कारण हुई. घटना वाली जगह पर रोड काफी सकरी और घुमावदार है. घटना के बाद उस जगह का दृश्य काफी दिल दहलाने वाला था. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई. आनन-फानन में ग्रामीणों ने दमकल विभाग को घटने की सूचना दी. मगर जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचती तब तक आग ने पूरी तरह से हाइवा को अपनी चपेट में ले लिया था. दोनों हाईवा जलकर राख हो चुके थे.

Ramgarh News: ग्रामीणों ने ये कहा

ग्रामीणों ने बताया कि गिद्दी सी की ओर से एक हाईवा नया मोड़ की ओर जा रहा था, जबकि नया मोड़ की ओर से एक खाली हाईवा आ रहा था, तभी यह घटना घटी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, सीसीएल पदाधिकारी, मांडू विधायक भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य बचाव की जानकारी ली. आग पर काबू पाने के बाद चर्चा है कि एक हाईवा में कुछ हड्डी के टुकड़े दिखाई पड़े हैं. जिससे एक की मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन अभी तक किसी के मृत्यु की पुष्टि नहीं हो पाई है, बताया जाता है कि दुर्घटना में एक हाईवा के चालक को पैर में गंभीर चोट भी लगी है, समाचार लिखे जाने तक मुख्य सड़क हेसालौंग के बीच हाईवा जला पड़ा था, जबकि राहत बचाव कार्य जारी था. रामगढ़ से रविकांत की रिपोर्ट…

DHANBAD NEWS: धनबाद में एक बार फिर ED की एंट्री, कोयला कारोबारी के कई ठिकानों पर कर रही है छापेमारी

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...