Jharkhand Rabi Crop Update: राज्य में सिर्फ 28% बोआई, Target के मुकाबले 440 हजार हेक्टेयर में खेती

Jharkhand में रबी फसल की बोआई तय लक्ष्य से पीछे है। Rabi crop Jharkhand में अब तक 28% खेती पूरी, हालांकि गेहूं, दलहन व तेलहन में बढ़ोतरी दर्ज।


Jharkhand Rabi Crop Update रांची: राज्य में चालू रबी मौसम के दौरान तय लक्ष्य के मुकाबले अब तक केवल 28 फीसदी खेतों में ही फसल की बोआई हो सकी है। Rabi crop Jharkhand के तहत सरकार ने 1558.75 हजार हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य रखा है, जबकि अब तक करीब 440 हजार हेक्टेयर में ही रबी फसल लग पाई है। कृषि विभाग के अनुसार यह लक्ष्य का लगभग 28 प्रतिशत है।

Jharkhand Rabi Crop Update:

खरीफ मौसम में इस वर्ष अच्छी बारिश होने के कारण खेतों में अभी भी पर्याप्त नमी बनी हुई है। इसी वजह से रबी की खेती की प्रक्रिया अब भी जारी है। हालांकि, धान की कटाई में हुई देरी का असर रबी फसलों की समय पर बोआई पर साफ दिख रहा है।


Key Highlights

  • राज्य में रबी फसल की बोआई अब तक केवल 28 फीसदी पूरी

  • तय लक्ष्य 1558.75 हजार हेक्टेयर के मुकाबले 440 हजार हेक्टेयर में खेती

  • गेहूं, दलहन और तेलहन तीनों में पिछले साल से बेहतर स्थिति

  • Rabi crop Jharkhand में देर से धान कटाई का दिख रहा असर

  • दलहन और तेलहन का लक्ष्य गेहूं से अधिक तय


Jharkhand Rabi Crop Update:

इसके बावजूद रबी फसलों का रकबा पिछले साल की तुलना में अधिक दर्ज किया गया है। बीते वर्ष गेहूं के लिए 283 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य तय था, जिसमें केवल 64 हजार हेक्टेयर में ही गेहूं की बोआई हो सकी थी। इस साल अब तक करीब 76 हजार हेक्टेयर में गेहूं लगाया जा चुका है।

तेलहन की स्थिति में भी सुधार देखा गया है। पिछले वर्ष 66 हजार हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले 18 हजार हेक्टेयर में तेलहन की खेती हुई थी, जबकि इस साल अब तक करीब 20 हजार हेक्टेयर में बोआई पूरी हो चुकी है। दलहन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते साल 577 हजार हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध 144 हजार हेक्टेयर में दलहन लगाया गया था, जबकि इस बार अब तक करीब 152 हजार हेक्टेयर में दलहन की खेती हो चुकी है।

Jharkhand Rabi Crop Update:

कृषि विभाग ने चालू रबी मौसम में गेहूं की तुलना में दलहन और तेलहन के लिए अधिक लक्ष्य तय किया है। राज्य में गेहूं के लिए 283 हजार हेक्टेयर, दलहन के लिए 577 हजार हेक्टेयर और तेलहन के लिए करीब 662 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में खेती का लक्ष्य रखा गया है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार समय के लिहाज से रबी फसल की बोआई में देरी जरूर हुई है, लेकिन अब कम अवधि में तैयार होने वाली कई उन्नत किस्में उपलब्ध हैं। ऐसे में किसानों को खेत खाली न छोड़ते हुए सही वेरायटी का चयन कर बोआई करने की सलाह दी गई है।

Jharkhand Rabi Crop Update:

फसलवार लक्ष्य और अब तक बोआई (हजार हेक्टेयर में) के अनुसार गेहूं में 283.84 के लक्ष्य के मुकाबले 76.20, मक्का में 34.84 के लक्ष्य पर 5.65, चना में 343.23 के लक्ष्य पर 90.12, मसूर में 109.63 के लक्ष्य पर 20.57, मटर में 86.37 के लक्ष्य पर 34.72 और तेलहन में 662.54 के लक्ष्य के मुकाबले 204.61 हजार हेक्टेयर में बोआई हो चुकी है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img