औचक निरीक्षण को केंद्रीय शिकायत निवारण कक्ष पहुँचे मंत्री संजय कुमार सिंह , शिकायतों के ससमय निष्पादन का दिया निर्देश

औचक निरीक्षण को केंद्रीय शिकायत निवारण कक्ष पहुँचे मंत्री संजय कुमार सिंह , शिकायतों के ससमय निष्पादन का दिया निर्देश

पटना : माननीय मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग श्री संजय कुमार सिंह ने विकास भवन स्थित केंद्रीय शिकायत निवारण कक्ष (CGRC) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतों के निवारण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और व्यवस्था की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान दिये जरूरी दिशा निर्देश

निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री ने स्वयं दूरभाष पर कई शिकायतकर्ताओं से बात की और उनकी शिकायतों के समाधान को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने पहले से निस्तारित शिकायतों की भी जाँच की। जहाँ कहीं कमी पाई गई, वहाँ संबंधित अभियंताओं को विभागीय समय-सीमा के अनुसार जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

शिकायतों के समाधान सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

माननीय मंत्री ने ‘हर घर नल का जल’ योजना के लाभुकों से भी सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने CGRC में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आम जनता से शालीनता और संवेदनशीलता के साथ बात करें तथा जलापूर्ति योजनाओं से जुड़ी हर शिकायत का समय पर समाधान सुनिश्चित करें।

वीडियो देखे….

नागरिक जलापूर्ति से संबंधित शिकायत के लिये जारी किया टॉल फ्री नंबर

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय शिकायत निवारण कक्ष (CGRC) के माध्यम से कोई भी नागरिक जलापूर्ति से संबंधित शिकायत कॉल(Toll-Free number) या व्हाट्सएप के जरिए दर्ज करा सकता है। प्राप्त शिकायतों का समाधान तय समय-सीमा में किया जाता है। वर्तमान में CGRC में 21 ऑफिस एग्जीक्यूटिव के साथ 01 CGRC प्रबंधक तथा 01 सहायक अभियंता, 02 कनीय अभियंता, 01 कार्यापालक अभियंता एवं 01 अधीक्षण अभियंता पदस्थापित हैं। CGRC की दैनिक निगरानी विशेष सचिव स्तर से की जाती है।

ये भी पढ़े :  उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल में नये चेहरे की खोज पर होगी चर्चा !

Jharkhand Railway: हटिया-वर्द्धमान MEMU एक्सप्रेस 15 और 16 सितंबर को आसनसोल...

झारखंड से चलने वाली हटिया-वर्द्धमान और संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेनें सितंबर में विकास कार्यों के कारण प्रभावित रहेंगी।Jharkhand Railway रांची: पूर्व-मध्य रेलवे के अंतर्गत विकास...

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Heavy Rain का Alert, कई जिलों...

 झारखंड में 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से भारी बारिश और वज्रपात...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...