बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, इनोवा के साथ चार शातिर गिरफ्तार

बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, इनोवा के साथ चार शातिर गिरफ्तार

पटना, 19 नवंबर : विशेष कार्य बल (SOG) की टीम STAW-5A ने अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

बंद घरों को बनाता था निशाना , पटना, झारखंड और बंगाल तक फैला है नेटवर्क

यह गिरोह बिहार के पटना समेत झारखंड और पश्चिम बंगाल में लगातार बंद घरों का ताला तोड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल होने वाले इनोवा को भी बरामद किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बाईपास थाना कांड संख्या 606/25 (धारा 310(2) BNS) में सूचना संकलन के दौरान SOG-5A को तकनीकी व मानवीय सूचना मिली थी कि श्रीकृष्णापुरी थाना कांड संख्या 143/25 और रामकृष्णा नगर थाना कांड संख्या 748/25 सहित कई मामलों में शाहगंज–सुल्तानगंज गिरोह सक्रिय है। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक गुलाम सरवर के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन सेल और जमशेदपुर पुलिस के सहयोग से गिरोह के सदस्यों को पकड़ा गया।

पटना पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस को किया सुपुर्द

गिरफ्तार आरोपियों के नाम विकास कुमार साह, मो. आफताब उर्फ बंटी, मोहम्मद इरफान उर्फ बॉबी एवं राजु कुमार है। सभी आरोपी पटना के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए सुल्तानगंज थाना, पटना द्वारा जमशेदपुर पुलिस को सुपुर्द किया गया है एवं गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।

कई थानों में गृह भेदन के मामले हैं दर्ज

इनके खिलाफ पटना (श्रीकृष्णापुरी, रामकृष्णा नगर), जमशेदपुर (बिरसा नगर, गोलमुरी), हजारीबाग (कोर्रा), कोडरमा (तिलैया), सरायकेला तथा पश्चिम बंगाल के विधान नगर साउथ थाना क्षेत्रों में गृहभेदन और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े  :  विजिलेंस के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर लिपिक, मुजफ्फरपुर के मोतीपुर अंचल कार्यालय में था तैनात

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...