नितिन नबीन के स्वागत को लेकर कैमूर भाजपा में जोश, पटना रवाना होने की तैयारी में जुटे हजारों कार्यकर्ता

नितिन नबीन के स्वागत को लेकर कैमूर भाजपा में जोश, पटना रवाना होने की तैयारी में जुटे हजारों कार्यकर्ता

कैमूर : बीजेपी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहले पटना आगमन को लेकर कैमूर जिले के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पटना जाने की तैयारी में जुटे।

नितिन नबीन के दौरे को लेकर हजारों कार्यकर्ता होंगे पटना रवाना

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत को लेकर कैमूर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिल रहा है। उनके पहले पटना दौरे को लेकर जिले भर में संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इस संबंध में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे ने बताया कि 23 दिसंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में होने वाले भव्य कार्यक्रम में कैमूर जिले से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी

उन्होंने बताया कि मंडल और बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है और वाहनों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ता पटना पहुंच सकें। जिला अध्यक्ष ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी और बिहार में संगठन को नई दिशा मिलेगी। कार्यकर्ताओं में उनके नेतृत्व को लेकर खास उत्साह है। 23 दिसंबर को पटना में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर पूरे बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्सव जैसा माहौल है।

ये भी पढे :  एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा,ट्रक ने डीएसपी की गाड़ी को मारी टक्कर,चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

11 एकड़ जमीन को लेकर गढ़वा में घमासान, पीड़ितों ने लगाए...

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में लगभग 11 एकड़ जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित...

PMCH Review Meeting: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर...

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई, मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने...

PMCH Review Meeting: मरीज सुविधाओं पर सख्त निर्देश, Health Secretary Kumar...

 पटना के पीएमसीएच में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई और चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।PMCH...