Advertisment

हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हुए अतिक्रमण मामले में राज्य सरकार से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

रांची : हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हुए अतिक्रमण मामले में राज्य सरकार से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब- जमशेदपुर के

आदित्यपुर हाउसिंग बोर्ड की जमीन, फ्लैटों पर हुए अतिक्रमण मामले पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

जिसमें कोर्ट ने राज्य सरकार से पूरे झारखंड के सभी हाउसिंग बोर्ड में

कितने प्लाट, फ्लैट, बिल्डिंग पर अतिक्रमण हुआ है.

इसकी रिपोर्ट अदालत को तीन सप्ताह के अंदर जमा करने को कहा.

गौरतलब है कि झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की

अदालत में जमशेदपुर के आदित्यपुर में हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई. अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है. राज्य सरकार से पूछा है कि पूरे राज्य में जहां-जहां भी हाउसिंग बोर्ड की जमीन है, उस पर कितना अतिक्रमण है, हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट और भवनों पर अतिक्रमण है. इसकी जानकारी अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है.

प्रार्थी की ओर से कहा गया है कि आदित्यपुर में हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर कई लोगों ने कब्जा कर लिया है. एसडीओ ने वर्ष 2017 में ही उक्त जमीन को खाली कराने का आदेश दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

रिपोर्ट : प्रोजेश दास

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...