जल स्रोतों पर अतिक्रमण मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के निदेशक को अदालत में उपस्थित होने का दिया निर्देश

रांची : रांची के जल स्रोतों पर अतिक्रमण के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है. इसके अलावा जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के निदेशक को भी अगली सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

राज्य सरकार से कोर्ट ने पूछा है कि धुर्वा और कांके डैम का कितना एरिया था और कितना अतिक्रमण हुआ है. इसके अलावा रांची के अन्य जल स्रोतों पर अभी कितना अतिक्रमण हुआ है. बड़ा तालाब के मामले में सुनवाई के दौरान अदालत ने नगर निगम से पूछा है कि इतना समय बीतने के बाद भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट क्यों नहीं लगा है. उसकी क्या स्थिति है. मामले में अगली सुनवाई 11 फरवरी को होगी.

रिपोर्ट: प्रोजश दास

मोरहाबादी मैदान से दुकानदारों को हटाए जाने पर सरकार से जवाब तलब 

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...