पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। अपने संबोधन में कांग्रेस के एससी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि जब संविधान लिखा जा रहा था तो ड्राफ्टिंग कमिटी के चेयरमैन के तौर पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने काम के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाना चाहते थे लेकिन उस वक्त देश की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इसे वें बनाने में असमर्थ थे।
‘2005 में हमारी कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA सरकार ने सौ दिनों के रोजगार को स्थापित करने की आवश्यकता समझते हुए इस योजना को लागू कराया’
उन्होंने कहा कि 2005 में हमारी कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने सौ दिनों के रोजगार को स्थापित करने की आवश्यकता समझते हुए इस योजना को लागू कराया। ताकि गांव में ही लोगों को काम मिले और कोई भूखा ना रहे। साथ ही इसको लागू करते ही इसकी बजट का 90 फीसदी खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। ग्राम सभाओं की मजबूती के लिए और गांव की जरूरत के हिसाब से इस योजना को लागू करने के लिए ग्राम सभाओं को इसका पूर्ण अधिकार दिया गया लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे पूरी तरीके से खत्म करने पर उतारी हो गई। महिलाओं, मजदूरों और युवाओं के लिए हर तरीके से इस सरकार ने छलने का काम किया। विकसित भारत जी राम जी कानून में दिखाने के लिए इस सरकार ने सौ की जगह 125 दिन का काम तो दिखा दिया लेकिन पंचायती राज से इस योजना को छिन लिया और साथ ही मजदूरों के रोजगार की गारंटी को भी छीन लिया।
केंद्र की सरकार पर इसके कार्यों को तय करने का अधिकार दे दिया गया है – राष्ट्रीय चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम
केंद्र की सरकार पर इसके कार्यों को तय करने का अधिकार दे दिया गया है। पहले से आर्थिक बोझ सह रहे राज्य सरकारों को अतिरिक्त बोझ देकर इस योजना को बंद करने की पूरी योजना इस सरकार ने लगाया है क्योंकि 40 फीसदी आर्थिक बोझ वहन करने में कोई राज्य सरकार सक्षम नहीं है। देश के तमाम सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को यह सरकार बेच रही है या पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख रही है। नाम बदलने पर वर्तमान सरकार पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली राज्य में कांग्रेस के द्वारा संचालित प्रतिभा विकास विद्यालय का नाम बदलकर आम आदमी पार्टी ने डॉ. अंबेडकर स्पेशलाइजेशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस किया और अब भाजपा की इस सरकार ने उसी योजना का नाम सीएम श्री स्कूल ऑफ एजुकेशन कर दिया। ये नाम बदलने वाली सरकार है जो नई योजना नहीं लाती है केवल पुराने योजनाओं का नाम बदल देती है।
नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन का नाम बदलकर दिन दयाल उपाध्याय ग्रामीण अंत्योदय योजना कर दिया
नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन का नाम बदलकर दिन दयाल उपाध्याय ग्रामीण अंत्योदय योजना कर दिया। नेशनल अर्बन लाइवलीहुड मिशन का नाम बदलकर दिन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना कर दिया। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना का नाम बदलकर दिन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, निर्मल भारत अभियान को स्वच्छ भारत अभियान कर दिया। जवाहरलाल नेहरु अर्बन रिनिवल मिशन जिसका नाम बदलकर अटल मिशन कर दिया, इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना को बदलकर प्रधानमंत्री सहयोग योजना कर दिया। इसी तरीके से राजीव गांधी नेशनल फेलोशिप योजना का नाम बदलकर नेशनल फेलोशिप फॉर एसटी स्टूडेंट्स कर दिया।
इंदिरा गांधी आवास योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना कर दिया
इंदिरा गांधी आवास योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना कर दिया। अब समय आ गया है इस सरकार को जिन दो लोगों ने पूंजीपतियों के हवाले कर दिया है। उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम बदलकर हिटलर और गृह मंत्री का नाम अमित शाह का नाम बदलकर मुसोलिनी कर देनी चाहिए। डॉलर का मूल्य लगातार बढ़ रही है लेकिन केंद्र की वर्तमान सरकार मौन है। इस सरकार ने महिलाओं, छात्रों, अल्पसंख्यकों और युवाओं के लिए कई योजनाओं को बंद कर दिया।
वर्तमान सरकार ने पूरी तरीके से इसे बर्बाद कर केंद्र के बजाय राज्यों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा दी है – कांग्रेस
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने अपने संबोधन में कहा कि यूपीए सरकार में हमारी नेता सोनिया गांधी ने मनरेगा योजना के माध्यम से गरीबों को सौ दिन की रोजगार गारंटी दी और ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान की। लेकिन वर्तमान सरकार ने पूरी तरीके से इसे बर्बाद कर केंद्र के बजाय राज्यों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा दी है। कांग्रेस पार्टी ऐसे कानून का विरोध करती है जो केवल असमानता पैदा करती हो और मनरेगा के मूल उद्देश्य को धूमिल करती हो।
‘देश में वर्तमान में गांधी के विचारधारा को उनके हत्यारे गोडसेवादियों ने अपने विचारधारा को स्थापित करने के लिए इस योजना का नाम भी बदल दिया है’
देश में वर्तमान में गांधी के विचारधारा को उनके हत्यारे गोडसेवादियों ने अपने विचारधारा को स्थापित करने के लिए इस योजना का नाम भी बदल दिया है। संवाददाता सम्मेलन का संचालन मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवीण कुशवाहा,बिहार प्रदेश एससी एसटी विभाग के चेयरमैन रविन्द्र पासवान और नदीम अख्तर सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।
यह भी पढ़े : ‘सपनों पर नहीं लगेगी फीस, गरीब मेधावी छात्रों के लिए ‘अमृत’ बनी यह योजना, सिविल सेवा तक राह आसान’
अंशु झा की रिपोर्ट
Highlights







