उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार करेगी काम – सम्राट चौधरी

पटना : राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन करते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार ने कई कानून बनाकर उपभोक्ताओं के हितों को संरक्षित किया है। आयोग के द्वारा काफी अच्छा काम बिहार में हो रहा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के लिए डिजिटल तकनीक को अपनाया जाएगा। बिहार सरकार प्रयास करेगी कि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। उपभोक्ताओं के पक्ष में काम किया जाएगा।

हम सभी उपभोक्ता हैं, हर उपभोक्ता को सम्मान, स्वेच्छा और न्याय का अधिकार है – मंत्री लेसी सिंह

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि हम सभी उपभोक्ता हैं, हर उपभोक्ता को सम्मान, स्वेच्छा और न्याय का अधिकार है। झूठे विज्ञापन, छुपे हुए शुल्क, फेक रिव्यू, झूठे डिस्काउंट आदि उपभोक्ताओं को धोखे में डालने के नए तरीके हैं। इसलिए उपभोक्ताओं को जागरूक होने की जरूरत है, यही जागरूकता उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

DCM Samrat 2 22Scope News

न्यायमूर्ति डॉ. अंशुमान ने कहा- जब कोई व्यक्ति वस्तु या सेवा के बदले मूल्य चुकाता है

वहीं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और पटना उच्च न्यायलय के न्यायमूर्ति डॉ. अंशुमान ने कहा कि जब कोई व्यक्ति वस्तु या सेवा के बदले मूल्य चुकाता है तब उसे गुणवत्ता की सुरक्षा और न्याय मिलना उसका वैधानिक अधिकार है। आज आधुनिक बाजार में कई प्रकार से उत्पाद एवं सेवाएं प्रदान की जाने लगी हैं, ई-कॉमर्स के विकास के कारण वस्तु एवं सेवाओं को लेने के लिए बाजार जाने की आवश्यक्ता नहीं है। इससे जहां सुविधाएं बढ़ी तो कई समस्याएं भी हुईं। इन बदलावों को देखते हुए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 लाया गया। यह उपभोक्ताओं के लिए एक कवच बनकर उभरा है। यह अधिनियम बेहतरीन तरीके से उपभोक्ताओं के पक्ष में उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रयासरत है।

आज देश का हर नागरिक उपभोक्ता है – महाधिवक्ता पीके शाही

राज्य के महाधिवक्ता पीके शाही ने कहा कि आज देश का हर नागरिक उपभोक्ता है। उपभोक्ता होने के कारण उसके कुछ अधिकार हैं और उन अधिकारों से वंचित होने पर न्याय पाने का यह एक विधि द्वारा स्थापित आयोग है, जिला के स्तर पर, राज्य के स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर यह है। जो उपभोक्ता किसी प्रकार प्रताड़ित हैं, पीड़ित है उन्हें न्याय देने के लिए इस आयोग का गठन किया गया है।

DCM Samrat 1 22Scope News

पूरे देश में उपभोक्ता वादों के निष्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया

इस अवसर पर राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष संजय कुमार, बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने अपनी बातें रखीं। वहीं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना के अध्यक्ष प्रेम रंजन मिश्र एवं सदस्य रजनीश कुमार को पूरे देश में उपभोक्ता वादों के निष्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़े : सम्राट ने कहा- एक-एक बिहारी को बिहार में दिलाऊंगा रोजगार

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...