जहानाबाद वाणावर महोत्सव-2025 का आयोजन, मंत्री प्रमोद ने किया उद्घाटन, मालिनी व सतेंद्र के गीतों ने बांधा समा

जहानाबाद : जहानाबाद जिला प्रशासन और बिहार पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मखदुमपुर प्रखंड स्थित वाणावर पहाड़ी की तलहटी में ‘वाणावर महोत्सव 2025’ का आयोजन किया गया। यह महोत्सव दोपहर 12 बजे शुरू हुआ और देर शाम तक चला। इसका उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी और अन्य नेताओं ने किया। महोत्सव में पद्मश्री मालिनी अवस्थी (लोक गायिका) और राज्य स्तरीय लोक गायक सत्येंद्र कुमार संगीत ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनके अलावा, स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम और भी आकर्षक बन गया।

महोत्सव के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई थी

महोत्सव के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई थी। मालिनी अवस्थी ने कहा कि जहानाबाद के सिद्धेश्वर नाथ धाम पहुंचकर वह खुद को धन्य मान रही है। डीएम अलंकृत पांडे ने कहा कि लोगों के लिए यह कार्यक्रम एक नजीर है। वहीं मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि नीतीश कुमार का शासन है कि इस तरह का कार्यक्रम इतना इंटीरियर इलाका में कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े : सम्राट चौधरी ने कहा- उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार करेगी काम…

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...