इन दिनों कड़ाके की ठंड व भीषण शीतलहर की चपेट में सिल्क सिटी भागलपुर

भागलपुर : सिल्क सिटी भागलपुर इन दिनों कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर की चपेट में है। शहर में सुबह से ही हालात बेहद मुश्किल नजर आ रहे हैं। गुरुवार की देर रात से छाया घना कुहासा अब भी बना हुआ है, जिसके कारण विजिबिलिटी लगभग शून्य तक पहुंच गई है। इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा है और रोजमर्रा की रफ्तार पूरी तरह थम सी गई है।

घने कोहरे की वजह से सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया है

आपको बता दें कि घने कोहरे की वजह से सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया है। वाहन चालकों को बेहद धीमी गति से सफर करना पड़ रहा है, वहीं कई जगहों पर जाम जैसी स्थिति भी देखने को मिल रही है। ठंड का असर इतना ज्यादा है कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं और अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।

Bha Thand 1 1 22Scope News

न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम 14 से 15 डिग्री सेल्सियस

वहीं तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान आज 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। विभाग ने अगले पांच दिनों तक भागलपुर समेत आसपास के कई जिलों में कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Bha Thand 2 22Scope News

Bha Thand 3 22Scope News

यह भी पढ़े : राजधानी समेत बिहार के तीन जिलों में कोहरे का RED Alert, 27 जिलों में सुबह से ही घना कुहासा…

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...