परिवहन विभाग की बिहारवासियों को बड़ी सौगात, मार्च से शुरु हो जाएगी इलेक्ट्रिक व सीएनजी बस सेवा

परिवहन विभाग की बिहारवासियों को बड़ी सौगात, मार्च से शुरु हो जाएगी इलेक्ट्रिक व सीएनजी बस सेवा

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार ने नव वर्ष के मौके पर बिहारवासियों को एक बड़ी सौगात देने का काम किया है। जिससे यात्रियों को अब प्रदेश के किसी भी जिले में किसी समय आने-जाने के लिए कम कीमतों पर बस सेवा मौजूद रहेगी। इसी साल मार्च महीने से पूरे बिहार भर में 150-175 नयी बस सेवा शुरु करने का ऐलान किया है।

s kumar 22Scope News

150 से 175 बसों का होगा परिचालन, बेहतर परिवहन के साथ मिलेगा पर्यावरण होगा शुद्ध

राजगीर बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बिहार सरकार के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने राजगीर आने-जाने के लिए यात्रियों को सुगम, सुलभ, व सस्ती परिवहन सुविधा का वादा पूरे किया है। जिसमें राजगीर बस स्टैंड से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम अंतर्गत एक सीएनजी बस का शुभारंभ किया है। इस दौरान उन्होंने परिवहन विभाग की तरफ से बिहार में रहने लोगों के लिए कनेक्टिविटी मजबूत करते हुए मार्च महीने से राज्यभर में 150-175 इलेक्ट्रिक व सीएनजी बसों के परिचालन का ऐलान किया है। ताकि राज्यवासियों को पर्यटनस्थल या हेडक्वाटर आने-जाने के साथ पर्यावरण को भी साफ व समृद्ध रखा जा सकें।

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनेगा ई-चार्जिंग स्लॉट

इस मौके पर परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने सरकारी व निजी ई-वाहनों के चार्जिंग के लिए एक और बड़ी सुविधा देने की जानकारी दी। राजगीर में मौजूद कार्यक्रम में मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि अब इ-वाहनों के लिए परिवहन विभाग ने सरकारी बस स्टैंड पर चार्जिंग स्लॉट जल्द ही लगाया जायेगा। ताकि ई-वाहन मालिकों को सरकारी व सस्ती दर पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग की व्यवस्था की जा सकें।

राज्य भर में हो रहा 900 से अधिक सरकारी बसों का परिचालन

विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य भर में 900 से अधिक डीजल, इलेक्ट्रिक व सीएनजी बसों का परिचालन किया जा रहा है। साल 2005 से पहले बिहार में बसों की संख्या 250 के करीब भी लेकिन नीतीश शासन में बिहार में कहीं भी आने-जाने के लिए बसों की संख्या बढ़कर 900 से अधिक हो गयी है। वहीं परिवहन निगम के आरएम अरविंद सिंह ने बताया कि राजधानी से 250 से सरकारी बसों का परिचालन किया जा रहा है।

ये भी पढ़े :  पदभार ग्रहण करने के बाद एक्शन मोड में दिखें तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त, सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...