दिल्ली में दर्दनाक हादसा: DMRC कर्मी के घर लगी आग, पत्नी और 10 साल की बेटी की मौत

DMRC कर्मी के साथ बड़ा हादसा, स्टाफ क्वार्टर में लगी आग, दंपत्ति सहित 10 वर्षीय बेटी की मौत

22 Scope News Desk :   डीएमआरसी (DMRC) के उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर स्थित स्टांफ क्वार्टर में आग लगने से पति,पत्नी सहित 10 वर्षीय बेटी की मौत की खबर है। डीएमआरसी ने उस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

डीएमआरसी ने मृतक साथी के प्रति जताई संवेदना

मृतक की पहचान अजय कुमार (42), उनकी पत्नी नीलम (38) और बेटी जाह्नवी (10) वर्ष के रूप में की गई है। दिल्ली मेट्रो के प्रिसिंपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल ने बयान जारी करते हुये कहा कि दिल्ली मेट्रो के आवासीय कॉलोनी के एक फ्लैट में आग लगने से हमने एक साथी अजय कुमार (42), उनकी पत्नी नीलम (38) और बेटी जाह्नवी (10) को खो दिया।

बिल्डिंग के पांचवी मंजिल पर लगी थी आग, तीनों शव बुरी तरह जल चुके थे 

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि मंगलवार तड़के 2.39 बजे आदर्श नगर इलाके में आग लगने की सूचना पर 6 फायर टेंडर तुरंत मौके पर भेजे गए। आग ने बिल्डिंग के पांचवे मंजिल को अपने चपेट में ले लिया था। फ्लैट में घुसने पर तीन शव मिले जो बुरी तरह जल चुके थे।

घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस 

फिलहाल पुलिस घटना के कारण की जांच में जुट गई है और DMRC पुलिस अधिकारियों को पूरा सहयोग कर रही है।

ये भी पढ़े : मनरेगा आंदोलन में कांग्रेस का ‘एकला चलो’ अभियान, राजद से किया किनारा, पंचायत से लेकर विधानसभा घेरने की तैयारी

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...