अब निशाने पर हेमंत, हर गली हर मोहल्ले में होगा विरोध-छात्र नेता जयराम महतो

 निशाने पर हेमंत,राज्यपाल से मिले छात्र नेता जयराम महतो 

Ranchi-अब निशाने पर हेमंत – छात्र नेता जयराम महतो ने विधायकों की तरह मुख्यमंत्री का भी विरोध करने की घोषणा की है.

सदन के अंदर खतियान आधारित नियोजन नीति को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर छात्र नेता जयराम महतो ने तंज कसते हुए कहा कि फुटबॉल खेलने वाला खिलाड़ी जमीन से जुड़ा होता है.

मैं भी फुटबॉल खेलता हूं, इसलिए जमीन की जरुरतों को समझता हूं.

उसी पीड़ा और त्रासदी को सामने लाने की कोशिश करता रहता हूं.

लेकिन सच्चाई है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खतियानधारियों का साथ अब छोड़ दिया है.

इसके उलटअब वे इसके विरोध में खड़े हो गए  हैं.

इसलिए अब हमें मुख्यमंत्री की खिलाफ भी रणनीति बनानी होगी, विरोध की रणनीतियां तैयार करनी होगी.

दूसरे विधायकों की तरह मुख्यमंत्री का भी हमें विरोध करना होगा.

इस बीच खतियान आधारित नियोजन नीति की मांग को लेकर जयराम महतो ने आज राज्यपाल से भी मुलाकात किया.

राज्यपाल से मिलकर लौट रहे जयराम महतो ने कहा कि राज्यपाल ने भी स्थानीय नीति के निर्धारण को जरुरी माना है और इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

अब हम पूरी ताकत के साथ इस लड़ाई को लड़ेंगे और इसे अंजाम तक पहुंचाएंगे.

मुख्यमंत्री के साथ ही सभी दलों के  विधायकों का उनके इलाके  में विरोध जारी रहेगा.

रिपोर्ट- शाहनवाज

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...