2008 में नींव, 2012 में बनकर तैयार, लेकिन आज तक नहीं हुआ इस अस्पताल का उद्घाटन

सिविल सर्जन ने रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण

निरसा (धनबाद) : 2008 में नींव, 2012 में बनकर तैयार, लेकिन आज तक नहीं हुआ इस अस्पताल का उद्घाटन- धनबाद जिला के निरसा प्रखंड अन्तर्गत पांडरा मोड़ स्थित रेफरल अस्पताल का निरीक्षण बुधवार को धनबाद सिविल सर्जन ने किया. धनबाद सिविल सर्जन ने अस्पताल का निरीक्षण करके यह उम्मीद जगायी है कि लगभग 1 महीने में इसका हैंड ओवर लेकर चालू कर दिया जाएगा. अब देखना यह होगा कि अस्पताल चालू होता है या फिर यूंही उद्घाटन की राह ताकते रहेगा.

phc nirsa dhanbad 22Scope News

बता दें कि लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पांडरा मोड़ स्थित 100 बेड युक्त रेफरल अस्पताल की नींव वर्तमान विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने सन 2008 में रखी थी. 2012 में अस्पताल बनकर तैयार हो गया था. लेकिन तब से लेकर आज तक अस्पताल उद्घाटन की राह तक रहा है. जबकि लगातार वर्तमान विधायक अपर्णा सेनगुप्ता इस अस्पताल को चालू कराने को लेकर पत्राचार करती रहीं है. यहां तक कि विद्यानसभा में भी कई बार सवाल उठा चुकी है. इसके बावजूद आजतक इस अस्पताल का उद्घाटन नहीं हुआ है. सिर्फ मिला है तो आश्वासन.

रिपोर्ट: संदीप

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...