Hazaribagh News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड सरकार के खिलाफ सड़क पर धरना दिया और झारखंड सरकार के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा किया है. धरना में उपस्थित बीजेपी के वक्ताओं ने कहा कि राज्य के विकास में सबसे बड़ा अवरोधक हेमंत सरकार है. महाधरना में सांसद मनीष जायसवाल के साथ बरकट्ठा विधायक अमित यादव, कोडरमा विधायक नीरा यादव समेत भाजपा के कई नेता उपस्थित रहे.
Hazaribagh News: लंबित नगर निकाय चुनाव को लेकर BJP ने दिया धरना
झारखंड में लंबे समय से लंबित नगर निकाय एवं नगर निगम चुनाव की तिथि अविलंब घोषित करने की मांग को लेकर गुरुवार को हजारीबाग नगर निगम कार्यालय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की ओर से विशाल महाधरना आयोजित किया गया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा सांसद मनीष जायसवाल ने की. महाधरना में सैकड़ों कार्यकर्ता, पार्षद, पूर्व जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए.
Ranchi News: Swastik ENT Centre and Hospital ने रचा इतिहास, 10 वर्षीय नेपाली बच्ची को मिला नया जीवन
Hazaribagh News: महाधरना को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने ये कहा
महाधरना को संबोधित करते हुए मनीष जायसवाल ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला.उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है और नगर निकाय चुनाव के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील बनी हुई है. हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने चुनाव की तैयारी तो शुरू कर दी है, लेकिन अब तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई है. जो सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करती है. इन्होंने मांग की कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराए जाएं और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बैलेट पेपर के बजाय ईवीएम से मतदान कराया जाए. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…
Highlights


