Advertisment

Hazaribagh News: पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, नकली शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटकमसांडी थाना क्षेत्र के आरा भुसाई गांव में संचालित मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. सहायक उत्पाद आयुक्त शिव कुमार साहू ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में 53 पेटी नकली विदेशी शराब जब्त की गई है. जिसकी अनुमानित कीमत 7 से 8 लाख रुपये आंकी गई है. छापेमारी के दौरान शराब निर्माण और तस्करी में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि जब्त शराब को दो वाहनों, जिनमें एक लग्जरी वाहन शामिल है, के माध्यम से परिवहन किया जा रहा था.

Hazaribagh News: एक शराब तस्कर गिरफ्तार

इस दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. उत्पाद विभाग का कहना है कि अवैध शराब निर्माण और तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

WPL 2026: महिला सशक्तिकरण के विजन के साथ मैदान में उतरेगी MI, जानें क्या है टीम का लक्ष्य

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...