डबल मर्डर से इलाके में मची सनसनी
Siwan– मुखिया पति और उसके भगिना – बघौली पंचायत के मुखिया पति और उसके भगीना का शव दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गयी है.
मुखिया पति विश्वकर्मा बिन का शव हुसैनगंज थाना क्षेत्र (Hussainganj police station area) से और भगिना अमरजीत का शव एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र (Hasanpura police station area) से बरामद हुआ है.
दो अलग अलग थाना क्षेत्रों से मामू भगिना का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी है.
मृतक विश्वकर्मा बिन की पत्नी ज्योति कुमारी बघौली पंचायत की मुखिया है. दोनों की हत्या गोली मार की गयी है.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल में जुट गयी है.
फिलवक्त पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने स इन्कार कर रही है
. इस बीच डबल मर्डर को लेकर इलाके में कयासों का दौर जारी है. इस मर्डर को चुनावी रंजिश से भी जोड़ कर देखा जा रहा है.
रिपोर्ट- विजय
आप इसे भी पढ़ सकते हैं

















