गंगा पथ पर वेंडिंग जोन का डिजाइन बदला, 500 दुकानें नए सिरे से बनेंगी

गंगा पथ पर वेंडिंग जोन का डिजाइन बदला, 500 दुकानें नए सिरे से बनेंगी

पटना : जेपी गंगा पथ पर अव्यवस्थित ढंग से लगने वाली दुकानों को हटाकर सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित करने की योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने दुकानों के आवंटन से पहले ही उनके डिजाइन को बदलने का फैसला लिया है। दीघा गोलंबर के पास तैयार की गई 500 दुकानों को अब नए डिजाइन में दोबारा बनाया जाएगा।

दरअसल, प्री-कास्ट तकनीक से तैयार की गई इन दुकानों में कई खामियां सामने आई थीं। अधिकारियों के निरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि मौजूदा डिजाइन से न तो दुकानदारों को सुविधा मिल पाएगी और न ही ग्राहकों को। इसी कारण स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने डिजाइन को खारिज करते हुए नए सिरे से निर्माण का निर्णय लिया है।

स्मार्ट सिटी बोर्ड ने दी बदलाव की मंजूरी, नई दुकानें जीविका को सौंपी जायेगी

पहले से बनी 500 दुकानों को गर्दनीबाग में शिफ्ट किया जाएगा और गंगा पथ पर अब नए डिजाइन में दुकानें बनाई जाएंगी। नई दुकानें जीविका को सौंपी जायेगी। इसके लिए स्मार्ट सिटी बोर्ड से मंजूरी ली जाएगी। गौरतलब हो कि इससे पहले की योजनानुसार ये 500 दुकानें वेंडरों के लिये बनाई गई थी। जिसमें तीन अलग अलग आकार की दुकानों का निर्माण हुआ था। आठ-आठ दुकानों के क्लस्टर में इन्हें स्थापित किया जाना था।

वेंडरों का सर्वे पहले ही पूरा

गंगा पथ के दीघा गोलंबर के आसपास लंबे समय से दुकान लगाने वाले वेंडरों का सर्वे किया जा चुका है। अब तक 280 वेंडरों की पहचान की गई है। इन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुकानें आवंटित की जाएंगी। इसके बाद बची दुकानों के लिए अलग से प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

नये डिजाईन में वैडर्स और आमलोगों की सहुलियत को प्रथामिकता दी जायेगी

स्मार्ट सिटी अधिकारियों का कहना है कि नया डिजाइन वेंडरों की जरूरतों और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा, ताकि गंगा पथ पर सुंदरता के साथ-साथ व्यवस्था भी बेहतर हो सके।

ये भी पढे़ :  दरभंगा राजघराने की अंतिम महारानी, स्व. कामेश्वर सिंह की धर्मपत्नी काम सुंदरी का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img