BJP को आज मिल जाएगा ‘युवा’ राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन ने गुरुद्वारा व मंदिर में की पूजा

दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन आज यानी 20 जनवरी को औपचारिक रूप से पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। पदभार ग्रहण से पहले नितिन नवीन मंगलवार सुबह धार्मिक स्थलों में दर्शन-पूजन किया और इसके बाद 11:30 बजे बीजेपी मुख्यालय में औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।

कार्यभार से पहले नितिन नवीन ने गुरुद्वारा व मंदिर में की पूजा अर्चना

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का पदभार संभालने से पहले नितिन नवीन का मंगलवार सुबह दिल्ली में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा और दर्शन करने का कार्यक्रम है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितिन नवीन ने सबसे पहले सुबह आठ बजे झंडेवालान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वह वाल्मीकि मंदिर पहुंचे, फिर उन्होंने हनुमान मंदिर पर पूजा की और अब वह बंगला साहिब गुरुद्वारा पहुंच गए।

Nitin Navin 1 1 22Scope News

नवीन के पदभार ग्रहण के दौरान PM मोदी सहित बीजेपी के सभी दिग्गज रहेंगे मौजूद

नितिन नवीन इसके बाद वह 11:30 बजे बीजेपी मुख्यालय में औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, विभिन्न भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य भाजपा अध्यक्ष और संगठन मंत्री मौजूद रहेंगे।

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा- नितिन नवीन आज गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेकने पहुंचे

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि नितिन नवीन आज गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। ये हमारे लिए गर्व की बात है कि वे पटना साहिब की धरती से यहां आए हैं। नितिन नवीन प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आज वे युवाओं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व दोनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें विश्वास है कि वे प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Nitin Navin 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : नितिन नवीन ने किया नामांकन, राजनाथ, शाह, नड्डा व गडकरी सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद

अंशु झा की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...