मंच पर पहुंचे PM मोदी, थोड़ी देर में नितिन नवीन संभालेंगे BJP अध्यक्ष का पदभार

दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) में नवीन अध्याय की शुरुआत हो गई है। वह अब से कुछ देर में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन औपचारिक रूप से पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का पदभार संभालने से पहले नितिन नवीन का मंगलवार सुबह दिल्ली में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा और दर्शन करने का कार्यक्रम है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितिन नवीन ने सबसे पहले सुबह आठ बजे झंडेवालान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वह वाल्मीकि मंदिर पहुंचे, फिर उन्होंने हनुमान मंदिर पर पूजा की। इसके बाद उन्होंने बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका।

मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नितिन नवीन साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। आज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन औपचारिक रूप से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और संगठन के पदाधिकारी मौजूद हैं। बीजेपी मुख्यालय में इसे लेकर उत्सव और राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, विभिन्न भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य भाजपा अध्यक्ष और संगठन मंत्री मौजूद हैं।

BJP 3 22Scope News

BJP 1 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : BJP को आज मिल जाएगा ‘युवा’ राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन ने गुरुद्वारा व मंदिर में की पूजा

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...