Advertisment

डेल्हा से लापता 4 लड़कियां दिल्ली से बरामद,लड़कें का वेश बना पुलिस को दिया चकमा

डेल्हा से लापता 4 लड़कियां दिल्ली से बरामद, लड़कें का वेश बना पुलिस को दिया चकमा

गयाजी : शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र से लापता चारों लड़कियों को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। डेल्हा थाना की विशेष टीम चारों लड़कियों को लेकर गया वापस लौट आई है। फिलहाल सभी लड़कियां पुलिस कस्टडी में हैं और आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी। सभी का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा।

पुलिस ने किया खुलासा, एक ही मुहल्ले की थी सभी लड़कियां

मामले का खुलासा डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि चारों लड़कियां एक-दूसरे को पहले से जानती थीं और एक ही मोहल्ले की रहने वाली हैं। इनमें से दो लड़कियों के बीच लंबे समय से गहरा संबंध था, जबकि बाकी दो उनकी सहेलियां थीं, जो दोस्ती निभाने के लिए उनके साथ चली गईं।

घर पर मोबाईल छोड़ कर भागी थी 

पुलिस जांच में सामने आया कि लड़कियां घर से मोबाइल फोन लेकर नहीं निकली थीं। रास्ते में वे अलग-अलग लोगों से मोबाइल लेकर अपने परिजनों से संपर्क करती रहीं, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला। पुलिस को शुरू से संदेह था कि लड़कियां जानबूझकर अपनी पहचान और रास्ता छिपा रही हैं।

बाल और ड्रेस बदल कर बनी लड़का 

लड़कियों ने गया से पहले बक्सर और फिर वहां से दिल्ली जाने का रास्ता अपनाया। दिल्ली पहुंचने के बाद दो लड़कियों ने पहचान छिपाने के लिए लड़कों का वेश धारण कर लिया। बाल कटवाकर जींस और स्वेटर पहनने के कारण वे दो बार पुलिस टीम के सामने से निकल गईं। तकनीकी निगरानी और सतर्कता के बाद पुलिस ने आखिरकार चारों को बरामद कर लिया। डीएसपी ने बताया कि मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की अनुशंसा वरीय अधिकारियों को भेजी जा रही है।

ये भी पढ़े :  सेक्स स्कैडल में फंसे DGP, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मंत्री ने किया निलंबित बर्खास्तगी की लटकी तलवार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

 

Jharkhand Student Protest:JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सोरेन का बड़ा...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र आंदोलन पर कहा कि सरकार ने छात्रों की आवाज सुनी है। मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई होगी...

Hemant Soren Student Protest: JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल के बाद हेमंत...

Hemant Soren Student Protest, रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार की मांग कर रहे उम्मीदवारों द्वारा सोमवार को विधानसभा का घेराव किए जाने...

Jharkhand Examination Reform Mission 2026:हेमंत सोरेन का Students के नाम संदेश,...

 हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव देने की अपील की है। सरकार ने सुझाव पोर्टल शुरू...