झरिया : बाइक सवार अपराधियों ने रेलवे ठेकेदार को खदेड़ कर मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

झरिया (धनबाद) : बाइक सवार अपराधियों ने रेलवे ठेकेदार को खदेड़ कर मारी गोली, इलाज के दौरान मौत- झरिया के

जोरापोखर थाना अंतर्गत भागा रेलवे फाटक के पास

रेलवे ठेकेदार बबलू सिंह को खदेड़ कर अपराधियों ने गोली मारी.

जानकारी के मुताबिक अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ 5 गोलियां चलाई.

इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. रेलवे ठेकेदार बबलू सिंह की उम्र 40 साल बताया जा रहा है.

घायल ठेकेदार को लोगों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया.

लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान घायल को मृत घोषित कर दिया.

अपराधियों के दुस्साहस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि

जब रेलवे ठेकेदार अपनी जान बचाकर भाग रहा था उसी समय बाइक सवार अपराधियों ने पीछा कर फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया.

अपराधियों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

बताया जा रहा है कि ठेकेदार धनबाद में रहते थे. काम को देखने के लिए वे भागा रेलवे सेटिंग पहुंचे. इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. लोगों के अनुसार इससे पहले तीन-चार साल पूर्व में भी इनके घर पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था. जिसके बाद बबलू सिंह ने धनबाद जिला के एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई थी. धनबाद एसएसपी की ओर से इन्हें सुरक्षा मुहैया करवाया गया था, किंतु आज अपना सेटिंग का काम देखने के लिए भागा रेलवे फाटक पहुंचा था, तभी घात लगा कर बैठे अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने बबलू सिंह के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी, और अपराधी मौके से फरार हो गया.

इलाज के दौरान ठेकेदार की हुई मौत

गोली लगने से रेलवे ठेकेदार बबलू सिंह मौके पर गिर गये. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जोरापोखर थाना को सूचना दी. सूचना पाकर जोरापोखर थाना दल बल के साथ मौके पर पहुंची और घायल बबलू सिंह को उठाकर धनबाद के हॉस्पिटल ले गई, जहां डॉक्टरों ने बबलू सिंह को मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना पाकर मौके पर सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार भी पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार ने मीडिया को बताया कि मौके से तीन खोखा पुलिस को मिली है. पुलिस वहां लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. वहीं सभी बिंदु पर जांच पुलिस कर रही है. डीएसपी का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को दबोच लिया जाएगा.

रिपोर्ट: अनिल

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...