Advertisment

युवक की गोली मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश

नवादा : नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीधाम पुल के पास एक युवक की गुरुवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान जोगाचक गांव निवासी बिनोद यादव के पुत्र 28 वर्षीय अजित कुमार के रूप में की गई है।

मृतक युवक पेंटिंग का काम करता था, मृतक का शव कौआकोल पीएचसी लाया गया है

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक पेंटिंग का काम करता था। मृतक का शव कौआकोल पीएचसी लाया गया है। जहां घटना के बाद पीएचसी में स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का दो-तीन दिन पूर्व किसी से आपसी विवाद हुई थी। प्रथम दृष्टया इसी को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की संभावना प्रतीत हो रही है।

यह भी पढ़े : पेड़ से लटका मिला युवती का शव, इलाके में सनसनी

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JPSC News:एल खियांग्ते को न्यायिक हिरासत में भेजा, Birsa Munda Jail...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते को रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार...

Devendra Nath Mahto:मंत्रियों ने जूस पिलाकर खत्म कराया देवेंद्र नाथ महतो...

देवेंद्र नाथ महतो ने 14 दिनों बाद अनशन खत्म किया। मंत्री इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।Devendra Nath Mahto...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...