पेड़ से लटका मिला युवती का शव, इलाके में सनसनी

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चंवर स्थित बांसवार में शीशम के पेड़ से एक 19 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान गांव निवासी शेख शहाबुद्दीन की अविवाहित पुत्री शमशीदा उर्फ सरला के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के कई अधिकारी पहुंचे

सूचना मिलते ही उचकागांव पुलिस, हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के कपड़ों से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों हाथों पर जख्म के निशान और जमीन छूता हुआ फंदा कई सवाल खड़े कर रहा है।

Gopalganj Police 1 22Scope News

युवती बुधवार की शाम घर से अचानक लापता हो गई थी – परिजन

परिजनों के अनुसार, युवती बुधवार की शाम घर से अचानक लापता हो गई थी और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने के कारण वे इसे आत्महत्या बता रहे हैं। हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो।

यह भी पढ़े : राजापट्टी कोठी बाजार में फिर अपराधियों का आतंक, CSP संचालिका माला कुमारी पर लूट का प्रयास…

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि