मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ हादसे पर जताई गहरी शोक संवेदना, मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख राहत देने का ऐलान

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ हादसे पर जताई गहरी शोक संवेदना, मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख राहत देने का ऐलान

पटना : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ के ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुये ब्लास्ट हादसे को अत्यंत दुखद बताया है तथा हादसे में बिहार के मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुये ब्लास्ट में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये तथा हादसे में घायल हुये बिहार के मजदूरों को 50-50 हजार रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि छत्तीसगढ़ सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर घायलों के समुचित इलाज और मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।

ये भी पढे़ :  सचिव द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की DPR पर गहन समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने हेतु दिए निर्देश

Bihar Mega Job Fair 2026: रक्षाबंधन पर रोजगार का तोहफा! जॉब...

Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय मेगा जॉब फेयर...

Bihar Mega Job Fair 2026: 20,226 युवक-युवतियों को मिला रोजगार, अगले...

Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार में युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में आयोजित मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226...

Bihar Mati Kala Board: बिहार में तीन माह में बनेगा माटी...

Bihar Mati Kala Board: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रजापति समाज और माटी कला से जुड़े कारीगरों के लिए बड़ा ऐलान किया है।...