Labour Enforcement Officer: 30 जनवरी को होगी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के लिए दस्तावेज की जांच, साथ जरूर ले जाएं ये डाॅक्यूमेंट

Ranchi: झारखंड में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया के तहत अनुशंसित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की तिथि निर्धारित कर दी गई है। यह प्रक्रिया 30 जनवरी को डोरंडा स्थित श्रमायुक्त कार्यालय में आयोजित की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

क्रमांक 1 से 14 तक के अभ्यर्थियों की होगी जांच:

जानकारी के अनुसार इस तिथि को क्रमांक 1 से 14 तक अनुशंसित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों के नाम सूची में शामिल हैं, उन्हें निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

JSSC परीक्षा के आधार पर हो रही नियुक्ति:

यह नियुक्ति झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 के आधार पर की जा रही है। परीक्षा का आयोजन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा किया गया था, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों के नाम श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पद के लिए अनुशंसित किए गए हैं।

मूल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्यः

दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को—

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति/आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र सहित

अन्य सभी संबंधित मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर अभ्यर्थी की नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

विभाग कर रहा आवश्यक तैयारीः

श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा दस्तावेज जांच को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से पूरी हो सके। विभागीय अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होने और सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img