सिटी कॉलेज के पास झाड़ियों में मिली अज्ञात महिला की लाश, Murder Case में सिर कुचलकर हत्या की आशंका

बोकारो के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में सिटी कॉलेज के पास झाड़ियों से अज्ञात महिला का शव बरामद। सिर कुचलकर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।


Murder Case: मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दी पुलिस को सूचना

बोकारो :बोकारोके सेक्टर-6 थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के समीप झाड़ियों में एक अधेड़ उम्र की अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने झाड़ियों में शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जता रही है।


Key Highlights

  1. बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के पास झाड़ियों में मिला महिला का शव

  2. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को दी सूचना

  3. सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका

  4. मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी

  5. फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड से जांच जारी


Murder Case: अब तक नहीं हो सकी मृतका की पहचान

पुलिस के अनुसार मृतका की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला के पहनावे और हुलिए से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह किसी ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली हो सकती है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और थानों में दर्ज लापता महिलाओं के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

Murder Case: फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड से जांच

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास और सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी जांच के लिए बुलाया है।

थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img