NEET छात्रा के परिजन पहुँचे पटना, DGP विनय कुमार से की मुलाकात, छात्रा की माँ का बड़ा आरोप, बोली – बिक चुकी है सम्राट की पुलिस

पटना : NEET छात्रा की मौत मामले पर पटना पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। आज मामले की लेटेस्ट जानकारी के लिये DGP विनय कुमार से पटना पुलिस SIT की टीम मिली। टीम में पटना एसएसपी और SIT के जितेन्द्र राणा ने पुरे अमले सहित DGP से मुलाकात की और अब तक की कार्यवाही का पूरा ब्यौरा दिया।

परिजनों ने DGP आवास पर जाकर की मुलाकात

वहीं पटना पहुँचे पीड़िता के परिजनों ने भी DGP आवास पर जाकर मुलाकात की और फिर गृहमंत्री सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की। डीजीपी आवास से निकले परिजन काफी आक्रोशित दिखे और पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाया। पीड़िता की मां ने सम्राट की पुलिस पर आरोप लगाते हुये कहा कि ये लोग शुरू से ही मामले की लीपापोती कर रहे थे और अभी भी यही हाल है। मीडियाकर्मियों के सवाल पर की DGP ने क्या कहा तो पीड़िता की माँ ने बिफरते ही कहा, कुछ नहीं। वहीं उन्होंने मीडिया कर्मियों पर भी अपनी भड़ास निकाली।

वीडियो देखे ….

छात्रा की मौत मामले पर पुलिस की हो रही किरकिरी

गौरतलब हो कि मामले के इतने दिन बीतने और सियासी बयानबाजी के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुँची है। वहीं पूर्णियां सांसद पप्पू यादव भी इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर हो गये है। उन्होंने बेटी को न्याय दिलाने के लिये बैनर पोस्टर के साथ संसद भी भी इस मुद्दे को उठाया है जिससे सरकार की काफी किरकिरी भी हो रही है।

ये भी पढे़ :  RLM में बड़ा फेरबदल, आलोक सिंह बने नये प्रदेश अध्यक्ष

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...