CGST raid in Chaibasa: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई के घर सीजीएसटी की दबिश, शहर में हड़कंप

CGST raid in Chaibasa:चाईबासा में सीजीएसटी ने पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर के आवास पर छापेमारी की। टैक्स चोरी और जीएसटी अनियमितताओं की जांच।


CGST raid in Chaibasa चाईबासा: चाईबासा में शनिवार को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के भाई के घर छापेमारी की। सीजीएसटी की इस कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। टीम ने पूर्व मंत्री के भाई विनय ठाकुर के आवास पर दबिश दी, जिससे व्यावसायिक और राजनीतिक हलकों में खलबली देखी गई।


Key Highlights

  1. चाईबासा में सीजीएसटी की औचक छापेमारी

  2. पूर्व मंत्री के भाई विनय ठाकुर के घर कार्रवाई

  3. टैक्स चोरी और जीएसटी अनियमितताओं की जांच

  4. लैपटॉप, कंप्यूटर और दस्तावेज जब्त

  5. विभागीय अधिकारियों ने जानकारी देने से किया इनकार


CGST raid in Chaibasa:टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की जांच

विनय ठाकुर निर्माण क्षेत्र से जुड़े व्यवसायी हैं और सत्यम बिल्डर्स नामक कंपनी के मालिक बताए जाते हैं। शनिवार को दो वाहनों में सवार होकर पहुंचे केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों ने उनके आवास को जांच के दायरे में ले लिया। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी और वित्तीय लेन-देन में भारी अनियमितताओं की गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने घर में मौजूद लैपटॉप, कंप्यूटर और व्यावसायिक दस्तावेजों को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की है।

CGST raid in Chaibasa:विभागीय अधिकारी साध रहे हैं चुप्पी

छापेमारी के बाद सीजीएसटी के अधिकारी मामले में किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं। हालांकि सूत्रों की मानें तो सत्यम बिल्डर्स से जुड़े विभिन्न निर्माण प्रोजेक्ट्स में जीएसटी भुगतान को लेकर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...

India West Indies 2nd T20: खिलाड़ियों की एक झलक को बेताब...

India West Indies T20 Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला...