रातू इलाके में गो;लीबारी का हुआ खुलासा, Ranchi Police ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

Crime news: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए गोलीबारी का Ranchi Police ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले की जानकारी रांची के ग्रामीण एस. पी. प्रवीण पुष्कर ने दी।

ग्रामीण एस. पी. ने बताया क्या है पूरा मामला

मामले की जानकारी देते हुए रांची के ग्रामीण एस. पी. प्रवीण पुष्कर ने बताया कि एक पार्टी के बाद गाड़ी के स्पीड को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी कर संदीप टोप्पो नामक युवक को उसके ही दोस्त ने गोली मारकर घायल कर दिया था जिसके बाद उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है , बता दें कि संदीप टोप्पो अपने दोस्त आलोक उरांव के पिता की रिटायरमेंट पार्टी में गया था वहीं पर उसके तीन दोस्त विनीत खलखो, शिवराज उरांव, रोहित तिग्गा  भी मौजूद थे।

Read More: 5 फरवरी को होगी Hemant Cabinet की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर 

पुलिस ने पिस्टल और कारतूस बरामद किए

वहीं पार्टी के बाद संदीप और उसके दोस्त और घर से थोड़ी दूर पर फिर से पार्टी करने लगे. इसी दौरान पार्टी के दौरान ठंड लगने पर पुआल में आग लगाने की नीयत से पहले फायरिंग की गई. जब आग नहीं लगी तो शराब के शौकीन युवा शराब खरीदने के लिए गाड़ी से देर रात निकल गए। इसी दौरान गाड़ी की स्पीड को लेकर बकझक हुई. जिसके बाद संदीप के उसके ही दोस्त विनीत खलखो के द्वारा गोली मार दी गई. गोली मारने के बाद संदीप के दोस्त उसे अस्पताल ले गए और फिर वहां से फरार हो गए। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद इन आरोपियों को रातू पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही आरोपियों के पास से पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए ।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार में सरकारी कामकाज की बदलेगी कार्यशैली? वित्तीय प्रबंधन पर अधिकारियों...

पटना: बिहार में विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने और वित्तीय प्रबंधन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सरकारी विभागों में कार्यशैली सुधारने पर जोर...

Bihar Cyber Crime Training Workshop: महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन...

Bihar Cyber Crime Training Workshop, पटना: बिहार में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अब अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने...

Shravan Kumar Nitish Kumar Deepotsav: दीपोत्सव के साथ राजगीर को मिली...

Shravan Kumar Nitish Kumar Deepotsav, पटना: सुशासन दिवस-नीतीश संवाद की पूर्व संध्या पर ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री तथा जदयू...