Advertisment

विपक्ष के हंगामे का असर..राष्ट्रपति के अभिभाषण पर PM Modi का जवाब टला….स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

DELHI: बजट सत्र के दौरान लोकसभा में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसका असर बुधवार को भी देखने को मिला। जहां पीएम मोदी को धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देना था लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। विपक्ष का कहना है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने का मौका नहीं दिया गया, तो PM Modi को भी सदन में बोलने नहीं देंगे।

राहुल को मौका नहीं तो मोदी को क्यों ?

दरअसल, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर PM Modi बुधवार को जवाब देने वाले थे. शाम पांच बजे जवाब देने का समय तय हुआ। लेकिन विपक्ष के हंगामे की वजह से सुबह से सदन तीन बार के लिए स्थगित कर दी गई। शाम पांच बजे से सदन की कार्यवाही शुरू की गई. कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य तख्तियां लेकर वेल में आ गए, और जोरदार हंगामा करने लगे। विपक्षी नेताओं का कहना है कि वह पीएम को जवाब नहीं देने देंगे। क्योंकि सत्ता पक्ष ने Rahul Gandhi को बोलने से रोका था। जिसे देखते हुए सदन की कार्यवाही फिर से स्थगित कर दी गई। अब गुरुवार को सदन की कार्यवाही होगी और PM Modi राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देंगे।

अप्रकाशित किताब के उल्लेख पर रोक से भड़का विपक्ष

दरअसल, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने डोकलाम का मुद्दा उठाया और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के एक संस्मरण का उल्लेख करना चाहा, लेकिन सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताते हुए अप्रकाशित किताब का उल्लेख करने से उन्हें रोक दिया। जिसका विरोध विपक्षी दलों ने किया। मंगलवार को भी विपक्षी सांसदो ने सदन में चर्चा में भाग लेने से इंकार कर दिया था।

 

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...