Big Breaking : Vikram Sharma Murder in Dehradun – सिल्वर सिटी मॉल में विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, जिम से लौटते समय हमला

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह सनसनी फैल गई, जब शहर के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में स्थित सिल्वर सिटी मॉल के भीतर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जमशेदपुर निवासी विक्रम शर्मा के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब मॉल में लोगों की आवाजाही काफी अधिक थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विक्रम शर्मा रोजाना की तरह मॉल में बने जिम से व्यायाम करने के बाद बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान सीढ़ियों के पास पहले से मौजूद दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और बेहद करीब से पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलियों की आवाज से मॉल में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Vikram Sharma Murder in Dehradun:

फायरिंग में विक्रम शर्मा को तीन गोलियां लगीं, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

सूत्रों के अनुसार, विक्रम शर्मा का नाम दुमका जेल में बंद कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह से जुड़े नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस एंगल से भी जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या आपसी रंजिश या गैंग से जुड़े विवाद का परिणाम हो सकती है।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। मॉल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

दिनदहाड़े मॉल जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान पर हुई इस वारदात से शहर में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!