Koderma : हथियार तस्कर गिरफ्तार , देशद्रोही गतिविधि में शामिल होने का है आरोप

Koderma : हथियार तस्कर गिरफ्तार – हथियारों की खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के एक सदस्य को कोडरमा पुलिस ने सतगावां के कटैया पंचायत के गजहड टोला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रामेश्वर प्रसाद उर्फ राकेश साव बिहार के जहानाबाद जिले के काको ओपी का रहने वाला है। पूर्व में भी गिरफ्तार रामेश्वर प्रसाद जहानाबाद में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है और उसे पर देशद्रोही गतिविधि में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पुलिस ने दो देसी करबाईन और दो देशी राइफल के अलावे पांच जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया है।

हथियार तस्कर गिरफ्तार – युवक के पास से हथियार बरामद

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से सतगावां में संदिग्ध अवस्था में भ्रमण करते हुए देखा गया था, जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए उसे गजहड टोला के एक प्राथमिक सरकारी स्कूल से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बोरे में रखा गया हथियार पुलिस ने जप्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई.

 

पूछताछ में उसने बताया कि वह बिहार के नालंदा जिले के कौशल नाम के व्यक्ति से साथ मिलकर पुराने हथियारों की खरीद बिक्री कर रहा था और फिलहाल वह सतगावां के गजहड टोला में छिपकर सरकारी स्कूल में रह रहा था। इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से बरामद किए गए हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह बरामद हथियार वह किस सप्लाई करने वाला था।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!