युवक के साथ बुरी तरह मारपीट, हत्या कर साइड में फेंका

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना अंतर्गत भूतनाथ रोड स्टेट बैंक के अपोजिट महेश महतो नामक युवक को मामूली विवाद में बुरी तरह पीटा गया और उसे मारकर एक साइड में फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में लगातार स्मैकर गांजा और दारू वाले का जामवड़ा लगा रहता है। उसी का ही नतीजा है कि महेश महतो को मार-मारकर हत्या कर दी गई है।

ठेला चोरी का आरोप लगाकर हत्या किया गया है – मृतक का बेटा

वहीं उनके पुत्र ने कहा कि ठेला चोरी का आरोप लगाकर हत्या किया गया है। अब जांच का विषय है। प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर मामला क्या है। इस घटना के बाद स्थानीय लोग में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इलाके में सुखा नशा के कारोबारी यहां घूम रहे हैं और खुले रूप से लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं। इलाके में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन को भी आड़े हाथों ले लिया है।

Patna Hatya 1 22Scope News

सूचना देने के बाद प्रशासन काफी विलंब से घटनास्थल पर पहुंचती है – स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बाद प्रशासन काफी विलंब से घंटों बाद घटनास्थल पर पहुंचती है। प्रशासन के पहुंचने से पहले नशाखोर अपराधी कांड करके भाग जाते हैं। जिस युवक की हत्या की गई है वह गरीब था और मजदूरी का काम किया करता था। मृतक के पुत्र ने मछली बेचने वाले पर आरोप लगाया है। प्रशासन जांच में जुटी है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चार बच्चे हैं। मृतक महेश महतो भूतनाथ में ही रहते हैं और यहां रहकर अपना मजदूरी का काम करते थे। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही हम कुछ कह पाएंगे। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर जांच में जुटी है।

Patna Hatya 2 22Scope News

यह भी पढ़े : बीमा कंपनी से क्लेम की रकम हासिल करने के लालच में दुकानदार ने अपनी ही दुकान में रच डाली चोरी की साजिश…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...