Barkagaon के बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या, ग्रामीणों में भय,पुलिस जांच में जुटी

Hazaribagh: हजारीबाग जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के Barkagaon प्रखंड के बादम पंचायत अंतर्गत ग्राम बाबूपारा में घर में घुस कर बुजुर्ग दंपत्ति की बीती रात निर्मम हत्या कर दी गई। बाबूपारा निवासी शिक्षक रामविलास दास के पिता वकील राम लगभग 80 वर्ष एवं माता झूनिया देवी 60 वर्ष की निर्मम हत्या अज्ञात लोगों के द्वारा कर दी गई। घटना की जानकारी आस पास के लोगों को सुबह 6 बजे हुई।

हत्या को लेकर ग्रामीणों में रोष

हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। बताते चलें वकील राम विकलांग थे। इस निर्मम हत्या से लोगों में भय और रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द घटना के उद्भेदन की मांग की है।

Read More: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा कल से होंगे शुरू, तैयारी पूरी…

Barkagaon SDPO पहुंचे घटनास्थल

बता दें मृतक वकील राम और झुनिया देवी के 4 पुत्र और एक पुत्री थी। घटना की सूचना पा कर आए परिजनों के चीख पुकार से पूरा वातावरण गमगीन हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही Barkagaon एसडीपीओ पवन कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, एस आई अमित कुमार, ए एस आई दीपक रौशन लकड़ा सहित सशस्त्र बल के जवान घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। घटना की छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों ने घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस से डॉग स्क्वायड की मांग की है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...