जमीन को लेकर सरकारी महिला अमीन व ग्रामीणों के बीच झड़प

बांका : बांका जिला से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला अमरपुर अंचल के बासुदेवपुर गांव का बताया जा रहा है। यहां जमीन की सरकारी मापी के दौरान एक सरकारी महिला अमीन और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया।

महिला अमीन सुरिहारी पंचायत के एक गांव में सरकारी जमीन की मापी करने पहुंची थीं

बताया जा रहा है कि महिला अमीन सुरिहारी पंचायत के एक गांव में सरकारी जमीन की मापी करने पहुंची थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर वहां मौजूद लोगों से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। वायरल वीडियो में कथित तौर पर महिला अमीन लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करती और धमकी देती हुई सुनाई दे रही हैं।

Banka Video 1 1 22Scope News

Video अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। स्थानीय लोग सरकारी कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Banka Video 22Scope News

बासुदेवपुर गांव निवासी दिव्यांग बनकेश कुमार ने भी इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है

वहीं, बासुदेवपुर गांव निवासी दिव्यांग बनकेश कुमार ने भी इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि मापी के दौरान विवाद हुआ और उसके बाद हालात बिगड़ गए। हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या इस वायरल वीडियो की जांच कर उचित कार्रवाई की जाती है या नहीं।

यह भी पढ़े : बकाया मजदूरी की भुगतान को लेकर नप अमरपुर के सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन, शहर में लगा गंदगी का अंबार…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...

JPSC Paper Leak Case: 19 अक्टूबर से पहले CID दाखिल करेगी...

 JPSC भर्ती परीक्षा में धांधली और OMR शीट में हेराफेरी मामले में CID अगले सप्ताह चार्जशीट दाखिल करेगी। पांच प्रमुख आरोपियों की भूमिका और...