Radha Govind University के भूगोल विभाग द्वारा शैक्षणिक भ्रमण का किया गया आयोजन, कुलाधिपति बी एन साह ने कहा….

Ramgarh: आज 18 फरवरी 2025 दिन बुधवार को Radha Govind University, रामगढ़ के भूगोल विभाग के पीजी सेमेस्टर–I (2025–2027) के विद्यार्थियों ने विभाग के व्याख्यातागणों के नेतृत्व में “दामोदर नदी के अपरदन एवं निक्षेपण स्थलरूप” विषय पर महत्वपूर्ण क्षेत्र भ्रमण एवं अध्ययन कार्य किया। इस अध्ययन का उद्देश्य दामोदर नदी के प्रवाह, अपरदन तथा निक्षेपण प्रक्रियाओं से निर्मित स्थलरूपों की वैज्ञानिक समझ विकसित करना था।

इस प्रकार के क्षेत्रीय अध्ययनों से छात्रों में व्यावहारिक ज्ञान और शोध क्षमता का विकास होता है

भूगोल विभाग के अनुसार, इस प्रकार के क्षेत्रीय अध्ययनों से छात्रों में व्यावहारिक ज्ञान और शोध क्षमता का विकास होता है। अंत में निष्कर्ष निकाला गया कि दामोदर नदी क्षेत्र में सक्रिय भू-आकृतिक प्रक्रियाएँ भविष्य की क्षेत्रीय योजना और पर्यावरणीय प्रबंधन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

कुलाधिपति बी एन साह ने क्या कहा

Radha Govind University के कुलाधिपति बी एन साह ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों की व्यावहारिक समझ बढ़ाने के साथ-साथ शोध एवं अध्ययन में रुचि उत्पन्न करते हैं।

Radha Govind University के सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने भूगोल विभाग के सभी विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को होने वाले शैक्षणिक भ्रमण हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ दिए।

मौके पर भूगोल  विभाग के बुद्धदेव महतो ,  डॉ दिलेश्वर प्रसाद, अक्षय कुमार, मासूम कुमार , अन्य व्याख्यातागण एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

 

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...