Ranchi Municipal Election 2026: वार्डों में पोस्टर फाड़ने की घटनाएं तेज, CCTV Video Viral

Ranchi Municipal Election 2026: रांची नगर निगम चुनाव के बीच विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों के पोस्टर फाड़े जा रहे हैं। सीसीटीवी वीडियो वायरल, आरोप-प्रत्यारोप से चुनावी माहौल गरमाया।


Ranchi Municipal Election 2026रांची: रांची नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर शहर में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। मेयर पद से लेकर वार्ड पार्षद तक सभी प्रत्याशी प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। शहर की गलियां, चौक-चौराहे और मोहल्लों की दीवारें पोस्टर और बैनर से पट चुकी हैं। इसी बीच एक नई समस्या ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों के पोस्टर फाड़े जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

Ranchi Municipal Election 2026: रातोंरात गायब हो रहे पोस्टर, बढ़ी प्रत्याशियों की चिंता

कई वार्ड प्रत्याशियों का कहना है कि वे दिनभर समर्थकों के साथ पोस्टर लगाते हैं, लेकिन अगली सुबह वही पोस्टर फटे या गायब मिलते हैं। इससे न केवल समय और पैसा बर्बाद हो रहा है, बल्कि प्रचार की गति भी प्रभावित हो रही है। कुछ प्रत्याशी इसे सुनियोजित साजिश बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे विरोधियों की हताशा करार दे रहे हैं। शहर के कई इलाकों में दीवारों पर फटे पोस्टर और एक-दूसरे के ऊपर चिपके बैनर आम दृश्य बन गए हैं।


Key Highlights

रांची नगर निगम चुनाव में पोस्टर फाड़ने की घटनाएं बढ़ीं

वार्ड 27 का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कई वार्डों में प्रत्याशियों ने लगाया साजिश का आरोप

पोस्टर के ऊपर पोस्टर चिपकाने की भी शिकायत

आरोप-प्रत्यारोप से चुनावी माहौल गरमाया


Ranchi Municipal Election 2026: सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

वार्ड 27 क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक स्कूटी से आता है और एक प्रत्याशी का पोस्टर फाड़कर चला जाता है। वार्ड 42 की एक प्रत्याशी ने भी अपने पोस्टर-बैनर फाड़े जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। वार्ड 4 के एक प्रत्याशी के समर्थकों ने भी पोस्टर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की है। कुछ मामलों में आरोप है कि एक प्रत्याशी के पोस्टर पर दूसरे प्रत्याशी का पोस्टर चिपका दिया गया है।

Ranchi Municipal Election 2026:आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया चुनावी माहौल

शहर की एक युवा नेत्री लगातार एक अन्य प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर वार्ड 19 के पोस्टर फाड़ने का आरोप लगा रही हैं। इसको लेकर कई वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किए गए हैं। अन्य प्रत्याशी और उनके समर्थक भी ऑनलाइन मंचों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप के बीच चुनावी माहौल और अधिक तनावपूर्ण होता जा रहा है।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं चुनावी शुचिता और आचार संहिता पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं। यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो चुनाव प्रचार और अधिक विवादों में घिर सकता है।

Highlights

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img