केरल की नन्ही बेटी आलिन शेरिन अब्राहम के अंगदान की CM Hemant Soren ने किया नमन, राजकीय सम्मान देने पर केरल सीएम के लिए किया ये खास पोस्ट

Ranchi: केरल की नन्ही बेटी आलिन शेरिन अब्राहम ने इस दुनिया को विदा करते हुए कई लोगों को जीवनदान दिया है। नन्ही आलिन की चर्चा देशभर में हो रही है अब झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी आलिन और सके माता-पिता के साहस की तारीफ की है।

CM Hemant Soren ने एक्स पर किया पोस्ट

CM Hemant Soren ने एक्स हैंडल (X handle) पर ट्वीट कर कहा है कि हमारे देश, केरल की नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम… यह नाम पूरे देश को द्रवित कर रहा है।

CM Hemant Soren ने कहा है कि अपनी संतान को खो देना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे असहनीय क्षण होता है। ऐसे समय में, जब हृदय शोक से भरा हो, अपने जिगर के टुकड़े के https://22scope.com/big-breaking-silli-regions-amin-ganesh-mahato-arrested-by-acb-for-taking-bribe-of-rs-8000/ अंगदान करने का निर्णय श्रीमती शेरिन एन जॉन और श्री अरुण अब्राहम के लिए साधारण नहीं, बल्कि अद्भुत साहस, त्याग और करुणा का उदाहरण है।

यह केवल अंगदान नहीं था, यह मानवता के प्रति उनकी अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण था। आलिन का जीवन भले ही अल्पकालिक रहा, पर आज वह कई घरों की उम्मीद बनकर जीवित है और अमर हो गई है।

मैं नन्हीं आलिन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ…

CM Hemant Soren ने कहा है कि दिवंगत आलिन के माता-पिता ने जो किया, वह पूरी मानवता के लिए एक अमिट मिसाल है ऐसी मिसाल जो हर सीमा, हर भाषा और हर भेद से भी ऊपर है। मैं नन्हीं आलिन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और दिवगंत आत्मा के माता-पिता के अद्वितीय साहस को नमन करता हूँ।

केरल सीएम को किया नमन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि केरल के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय पिनारयी विजयन जी की संवेदनशीलता को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने दिवगंत आलिन के अंतिम संस्कार को https://22scope.com/dm-sp-inspected-arrah-jail-created-a-stir/ राजकीय सम्मान देकर मानवता के इस संदेश को और ऊंचाई दी है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि दूसरों को जीवन देने का महादान है- अंगदान। झारखंड राज्य में भी अंगदान की नीति को और सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी।

 

 

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...