आरा : भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री राज की अध्यक्षता में आज यानी 21 फरवरी को नारकोटिक्स (मादक पदार्थ) के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर आरा, एसडीपीओ-2, एसडीपीओ जगदीशपुर और आरएएफ कमांडेंट सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
भोजपुर पुलिस प्रशासन एक सुरक्षित और नशा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए दृढ़ संकल्पित है – SP श्री राज
भोजपुर के पुलिस अधीक्षक श्री राज ने कहा कि गहन विचार-विमर्श के दौरान, मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने, तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जनता के बीच जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया। भोजपुर पुलिस प्रशासन एक सुरक्षित और नशा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए दृढ़ संकल्पित है।

यह भी पढ़े : AI समिट में कांग्रेस के हंगामे के विरोध में BJP का जोरदार प्रदर्शन, IT गोलंबर पर फूंका राहुल गांधी का पुतला…
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट
Highlights


