रांची में CCTV स्क्रीन घंटों से बंद,बैलेट बॉक्स निगरानी पर उठे सवाल, प्रत्याशियों और एजेंटों में नाराजगी…

Ranchi: झारखंड में नगर निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब वोट की काउंटिंग की तैयारी की जा रही है,27 फरवरी को मतों की गणना होगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। इसी बीच रांची से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बता दें रांची में मतगणना के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में बनाए गए सीसीटीवी लाइव कक्ष की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां CCTV लाईव एलसीडी डिस्प्ले सिस्टम का एलईडी स्क्रीन काम नहीं कर रहे हैं। इससे प्रत्याशियों और एजेंटों में नाराजगी देखी जा रही है, पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ट्रांसपोर्ट नगर परिसर का है मामला

मिली जानकारी के अनुसार नगर निकाय चुनाव की मतगणना इस बार पहली बार ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में कराई जा रही है, जहां बैलेट पेपर बॉक्स की निगरानी के लिए प्रत्याशियों और उनके एजेंटों के लिए विशेष सीसीटीवी लाइव कक्ष बनाए गए हैं। इसी कक्ष में लगाए गए CCTV लाईव एलसीडी डिस्प्ले सिस्टम का एलईडी स्क्रीन बीते डेढ घंटे से बंद पडा है, जिससे लाइव प्रसारण पूरी तरह बंद हो गया है।

बता दें ये समस्या दोपहर करीब 1 बजकर 15 मिनट से शुरु हुई है। तकनीकी खराबी के कारण यह प्रणाली काम नहीं कर रही है और लगभग एक घंटा पंद्रह मिनट से अधिक समय तक स्थिति वैसी ही बनी हुई है।

अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई गई

इस दौरान प्रत्याशियों और उनके एजेंटों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई और निगरानी व्यवस्था को अविलंब बहाल करने की मांग की।

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Jharkhand Assembly Special Session: विशेष सत्र से पहले हेमंत सोरेन ने...

झारखंड विधानसभा के 25 और 26 नवंबर के विशेष सत्र से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक की।...

NPU Fake Appointment Letter: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के नाम पर फर्जी नियुक्ति...

 झारखंड के नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। मनिका डिग्री कॉलेज के नाम से जारी पत्र पर कुलपति...

Jio Happy New Year Offer 2026: Jio का नए साल से...

Jio Happy New Year Offer 2026: नए साल से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए Happy New Year 2.0...