Viral वीडियो ने खोली फायरिंग गैंग की पोल, घर पर हवाई फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

सिवान : सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र में एक घर पर हवाई फायरिंग का वायरल वीडियो अब आरोपियों के लिए भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो को गंभीरता से लेते हुए सिवान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और तकनीकी व मानवीय अनुसंधान के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इस सनसनीखेज मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है।

21 फरवरी 2026 को कुछ अज्ञात युवकों द्वारा एक व्यक्ति के घर पर हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था

दरअसल, 21 फरवरी 2026 को नौतन थाना क्षेत्र में कुछ अज्ञात युवकों द्वारा एक व्यक्ति के घर पर हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इसी बीच फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो को आधार बनाते हुए नौतन थाना में तत्काल कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस को एक ऐसा वीडियो मिला, जिसमें कुछ नकाबपोश युवक देशी कट्टा से फायरिंग करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे।

Siwan Police 1 4 22Scope News

पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली – पुलिस

सिवान पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि कांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अनुज प्रताप राय उर्फ भोला सिंह और प्रवीन कुमार उर्फ विधायक को पुलिस ने गिफ्तार किया है।

Siwan Police 4 22Scope News

गिरफ्तार आरोपी अनुज प्रताप राय का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है – पुलिस जांच

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अनुज प्रताप राय का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और सारण जिले में भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अब इस गैंग के नेटवर्क और घटना के पीछे की साजिश की गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल सिवान पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

यह भी पढ़े : पुलिस सप्ताह-2026 : महिला सुरक्षा व बाल अधिकारों को लेकर सिवान में जागरूकता अभियान, महिला थाना व अभया ब्रिगेड की पहल…

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message: रक्षाबंधन पर हेमंत सोरेन का संदेश,...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार कहा है। उन्होंने...