Champai Soren के पैतृक आवास पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, दिवंगत वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand: झारखंड की राजनीति के लिए बीते कल बड़ी दुखद खबर सामने आई। पूर्व सीएम Champai Soren के पोते  और बाबूलाल सोरेन के बड़े बेटे की मनाली में अचानक मौत हो गई जिससे चंपाई सोरेन के घर-परिवार में मातम पसर गया। आज Champai Soren के पैतृक आवास में झारखंड के नेता मंत्री पहुंचकर उनकी दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधवा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी Champai Soren के पैतृक आवास में पहुंचे हैं।

Read More: जिलिंगोड़ा पहुंचकर CM Hemant Soren ने दी दिवंगत वीर सोरेन को श्रद्धांजलि, चंपाई सोरेन को बंधाया ढांढस 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

बता दें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह आज भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren के पैतृक आवास पहुंचे। Champai Soren और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन से मुलाकात की। स्व वीर सोरेन को श्रद्धांजलि दी। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की। कहा भगवान इस असह्य दुख की बेला में परिजनों को धैर्य एवं साहस प्रदान करें।

सीएम हेमंत सोरेन ने भी Champai Soren से की मुलाकात

बता दें सीएम हेमंत सोरेन ने भी आज जिलिंगोडा पहुंचकर दिवंगत वीर सोरेन को श्रद्धांजलि दी और Champai Soren सहित पूरे परिवार का इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधवाया है।

सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- नौजवान, घर का चिराग़ अगर गुजर जाये तो परिवार के लिए अत्यंत विकट क्षण होता है, साथ ही जुड़े हुए लोगों के लिए भी मर्माहत करने वाला होता है। आज जिलिंगगोड़ा पहुंचकर दिवंगत वीर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल आदरणीय श्री चंपई सोरेन जी और पूरे परिवार को यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

 

 

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...