Patna: होली में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली कंपनियों ने तैयारी पूरी कर ली है। हर साल की तरह इस साल भी हर इलाके के लिए फ्यूज कॉल सेंटर पर बिजलीकर्मी तैनात होंगे। ताकि किसी प्रकार की बिजली संबंधित परेशानी हो तो उपभोक्ता 1912 नंबर पर फोन करके अपने परेशानी दूर कर सकते हैं। इस संबंद्ध में अधिक जानकारी देते हुए पेसू जीएम दिलीप सिंह ने बताया कि Holika Dahan में बिजली कंपनी के तरफ से एडवाइजरी जारी की गयी है। जिसमें हाईटेंशन तारों के नीचे Holika Dahan का आयोजन न करने की सलाह दी गयी है। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी निगरानी के लिए शिफ्टों में पदाधिकारियों की तैनाती की जायेगी।
निर्बाध बिजली व सुरक्षा मानकों का रखें ख्याल
पटना बिजली सप्लाई यूनिट के जीएम दिलीप सिंह ने कहा कि 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए बिजली अभियंताओं के साथ लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सुरक्षा मानकों का भी ख्याल रखने की जिम्मेदारी दी गयी है। होलिका में जलने वाले सामग्री से निकलने वाली आग की लपटों से तारों और बिजली केबल के जलने या टूटने की स्थिति में गंभीर दुर्घटनाएं उत्पन्न हो सकती है।


