पूरे बिहार की कमान संभाल सकते हैं निशांत -JDU MLC संजय सिंह

Patna: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर के JDU MLC संजय सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर बिहार मंडल दल का बैठक था उसमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा जी ने घोषणा कर दिया की निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री हो रही है।

सभी विधायक ने स्वागत किया

सभी विधायक ने स्वागत किया खड़े होकर साथी विधायकों ने कहा कि जिले घूम कर जन संवाद भी करेंगे निशांत कुमार। पार्टी के सभी सदस्य सभी विधायक सभी मंत्री चाहते थे की निशांत कुमार राजनीति में आए और निशांत कुमार कल यानी 8 मार्च को पार्टी ज्वाइन करेंगे। अब नए अध्याय की शुरुआत होगी।

संजय झा के आवास पर बैठक किया

वही निशांत कुमार ने आज संजय झा के आवास पर बैठक किया इस पर उन्होंने कहा कि यह अच्छा संकेत है संभावना बहुत अच्छा है यंग है यह पूरे बिहार का कमान संभाल सकते हैं निशांत।

JDU के कई विधायक हैं नाराज

बता दें जेडीयू के कई विधायक अभी भी नाराज है मुख्यमंत्री को राज्यसभा जाने को लेकर, इस पर संजय सिंह ने कहा कि नाराजगी तो है हम लोगों को भी अच्छा नहीं लग रहा है कि लगातार नीतीश कुमार 21 साल बिहार के लिए सेवा किए और बिहार को कहां से कहां तक लाए यह सब देख रहा है पहले बिहारी कहलाने में गर्व नहीं महसूस होता था अब कहीं भी जाते हैं देश या विदेश बिहारी कहलाने में गर्व महसूस होता है ।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपी सिंह ने कहा था कि शीर्ष नेताओं के द्वारा उन्हें राज्यसभा भेजा जा रहा है इस पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कभी दबाव में राजनीति नहीं किए हैं नीतीश कुमार अपने अनुसार राजनीति करते हैं।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...